फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को घर से अगवा कर जंगल में गैंगरेप

Wed, 01 Apr 2015 01:42 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की मंगलवार सुबह गांव के ही बाहर कब्रिस्तान के पास बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। होश में आने पर उसने घरवालों को बताया कि दूसरे गांव के युवक और उसके साथी उसे अगवा कर जंगल में ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया। लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एक आरोपी के दूसरे समुदाय के होने की वजह से इलाके में तनाव की स्थिति है।
विज्ञापन

लड़की के पिता का आरोप है कि सोमवार की रात किसी वक्त पड़ोसी गांव का प्रहलाद नाम का युवक और उसका एक साथी उनकी नाबालिग बेटी को उस वक्त उठाकर ले गए, जब वह लघुशंका के लिए कमरे से बाहर निकली थी। दोनों उसे जंगल में ले गए और उसके साथ बलात्कार किया। बेहोश होने पर उसे जंगल में कब्रिस्तान के पास छोड़ गए। मंगलवार सुबह घास काटने गए ग्रामीणों ने लड़की को बेहोश पड़ा देखा तो उसे घर लेकर आए। लड़की के सिर में चोट है और मुंह सूजा हुआ है। लड़की के पिता ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। देर रात तक पुलिस ने मुकदमा तो नहीं लिखा था लेकिन आरोपी प्रहलाद को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी थी। बाद में उसके साथी सेलर चलाने वाले आरिस नाम के युवक को भी पकड़ लिया गया। प्रहलाद अकसर आरिस की दुकान पर बैठा करता था। उधर, आरोपी प्रहलाद का कहना है कि लड़की खुद सुबह चार बजे गांव के पास पुलिया पर आ गई थी। उसने दोस्त को भी बुला लिया था। हमने उसे समझाकर घर भेजने की कोशिश की लेकिन वह जाने के लिए तैयार नहीं थी। उसने शाम को उसके मोबाइल पर दो मिस कॉल भी की थीं। मैंने फोन करके उससे मिस कॉल करने की वजह पूछी थी। इसके बाद क्या हुआ उसे जानकारी नहीं है।
 एसओ राजेश यादव का कहना है कि मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखकर लड़की का मेडिकल कराया जाएगा। विवेचना में जो सच्चाई सामने आएगी उसी हिसाब के कार्रवाई होगी।      
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें