फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह साल की बच्ची से दरिंदगी

Fri, 27 Mar 2015 01:41 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
छह साल की बच्ची को शादी समारोह से उठाकर 42 साल के दरिंदे ने अपनी हवस की शिकार बना लिया। गंभीर रूप से घायल बच्ची को खेत से लहूलुहान बेसुध अवस्था में बरामद कर जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। उसके चेहरे पर नाखूनों से नोंचने के भी निशान हैं। उसके सिर पर भी वार किया गया है। दरिंदे ने उसका गला  दबाया था, बेसुध होने पर वह भाग निकला। आरोपी बच्ची का रिश्ते में मामा बताया जा रहा है जिसे बाद में पुलिस ने रिछा रोड रेलवे स्टेशन के पास गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बहेड़ी इलाके की रहने वाली बच्ची दो दिन पहले अपनी मां के साथ देवरनियां थाना क्षेत्र के बैकर शाहपुर गांव में अपनी मौसेरी बहन की शादी में गई थी। बुधवार रात 11 बजे जयमाला कार्यक्रम चल रहा था। बच्ची दूसरे बच्चों के साथ डीजे पर डांस कर रही थी। अचानक उसके गायब होने पर हल्ला मचा तो बच्ची की तलाश शुरू हुई। कुछ लोगों ने बताया कि बच्ची को बैकर नंदा के कृष्णपाल के साथ देखा गया था। रिश्तेदार बच्ची को ढूंढने लगे। गांव से सौ मीटर दूर गेहूं के खेत में बच्ची बेसुध मिली। उसके कपड़े फटे हुए और शरीर से खून बह रहा था। रात में ही लोग बच्ची को लेकर देवरनियां थाने पहुंच गए। पिता की तहरीर पर कृष्णपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। जिला अस्पताल में  डॉ. सीमा अग्रवाल और अन्य डॉक्टरों के पैनल ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण किया। डाक्टरों के मुताबिक बच्ची के साथ दुराचार की पुष्टि हुई है, चोट के कई निशान भी शरीर पर पाए गए हैं।
 एसओ सतीश यादव ने बताया कि आरोपी कृष्णपाल की पत्नी मर चुकी है। उसकी तीन बेटियां और एक बेटा है। एक बेटी की वह शादी भी कर चुका है। पीड़ित बच्ची की ननिहाल कृष्णपाल के गांव में है। इस नाते वह बच्ची का रिश्ते में मामा लगता है। ननिहाल में आने-जाने से कृष्णपाल को बच्ची पहचानती थी। एसओ ने बताया कि आरोपी भागने के प्रयास में था, उसे रिछा रोड पर रेलवे स्टेशन के नजदीक गिरफ्तार कर लिया है।  आरोपी का परिवार फरार है और मकान में ताला लगा हुआ है।
विज्ञापन


दस रुपये का नोट दिखा रहा था
बताया जा रहा है कि आरोपी डीजे में डांस कर रही लड़कियों को दस रुपये का नोट दिखा रहा था। दस साल की बच्ची को उसने 10 रुपये का नोट दिखाकर अपने पास बुलाया था मगर वह वापस आ गई। इसके बाद छह साल की बच्ची को अपने जाल में फंसा लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी का भेद खोलने में दस साल की बेटी ने मदद की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें