फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के लिए बुलाया और मार डाला!

Wed, 25 Mar 2015 01:57 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैंटीन में नौकरी दिलाने के बहाने बुलाकर एक युवक ने अपने दोस्त की हत्या कर दी। युवक का शव आरोपी के ही खेत से बरामद हुआ। उसको जहर देने के बाद गला गमछे से घोंटकर हत्या की आशंका जताई गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पोस्टमार्टम में जहर के  लक्षण पाए जाने पर विसरा जांच को भेजा गया है।
विज्ञापन

बिथरी चैनपुर के गांव फतेहपुर में रहने वाले 18 वर्षीय संजू को उसके गांव का ही दोस्त जदुवीर सोमवार को एक बजे नकटिया स्थित एक कैंटीन में पांच हजार रुपये महीने की नौकरी दिलाने के बहाने घर से बुला ले गया था। बताया जाता है कि जदुवीर इस कैंटीन में काम करता है। इसके बाद संजू घर नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। संजू के पिता सोहन लाल एक संस्थान में सिक्योरिटी गार्ड हैं। मंगलवार सुबह वह ड्यूटी के लिए निकले तो जदुवीर के खेत के पास सड़क पर संजू की चप्पल उन्हें दिखाई पड़ी। वह खेत के अंदर गए तो संजू का शव पड़ा देखा। उसके मुंह से झाग निकल रहे थे और गले में गमछे का फंदा कसा था। सोहन लाल ने जदुवीर पर संजू की जहर खिलाकर और गमछे से गला कसकर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने जदुवीर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ बिथरी चैनपुर गजेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम में जहर के लक्षण पाए जाने पर मृतक का विसरा और गला घोंटने की पुष्टि के लिए गले की हड्डी जांच के लिए भेजी गई है।
00
मारने वालों से हुई गुत्थमगुत्था
संजू की जिन लोगों ने हत्या की है, उनसे उसकी गुत्थमगुत्था भी हुई। जिस स्थान पर उसका शव पड़ा पाया गया, वहां काफी दायरे में गेहूं की फसल टूटी पाई गई है जो इस बात की गवाही दे रही है कि संजू ने अपनी जान बचाने के लिए काफी संघर्ष किया है।
विज्ञापन

00
भाभी ने देखा था जदुवीर के साथ
संजू की भाभी उर्मिला सोमवार को नकटिया स्थित बैंक में खाता खुलवाने आई थी। वह शाम चार बजे गांव लौट रही थी तो उसने रास्ते में मेहतर करोड़ की पुलिया के पास संजू को जदुवीर के साथ खड़ा देखा था। आरोप है कि इसके बाद वह उसे बाइक से बैठाकर कहीं और ले गया और उसकी हत्या कर दी।
00
अपने ही खेत में क्यों डाल दी लाश
संजू की लाश जदुवीर के खेत में पड़ी मिली। इस पर सवाल उठ रहा है कि अगर कोई किसी की हत्या करेगा तो लाश अपने ही खेत में क्यों डालेगा। हत्या करने वाले अक्सर सबूत मिटाने को तमाम जतन करते हैं। यहां तक लाश तक दूसरे के घर और खेत में फेंकते हैं, फिर जदुवीर ने हत्या कर संजू का शव अपने ही खेत में क्यों डाला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें