फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा कान्वेंट शिक्षिका की पुराने शहर में तलाश

Thu, 12 Mar 2015 01:44 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैंट इलाके से अगवा कान्वेंट स्कूल की शिक्षिका की तलाश में बुधवार को पुलिस ने पुराना शहर के कई घरों में दबिश दी लेकिन शिक्षिका और उसे अगवा करने के आरोपियों का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

कैंट इलाके के एक कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ाने वाली एक व्यवसायी की 23 वर्षीय बेटी को सोमवार को स्कूल जाते समय अगवा कर लिया गया था। शिक्षिका के पिता ने इस मामले में सदर इलाके में रहने वाले जुल्फिकार और उसके परिवार वालों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। तीन दिन बाद भी लड़की का कोई पता नहीं लगा है। चूंकि आरोपी जुल्फिकार के अधिकतर रिश्तेदार पुराना शहर में रहते हैं इसलिए इंस्पेक्टर कैंट रामवीर सिंह यादव ने बुधवार को शिक्षिका की तलाश में पुराना शहर के कई घरों में दबिश दी लेकिन न शिक्षिका मिली न उसे अगवा करने के आरोपी। इंस्पेक्टर ने बताया कि लड़की की बरामदगी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जहां भी उसके होने की संभावना जताई जा रही है, वहां दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें