फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माहौल बिगाड़ने की कोशिश से बाज नहीं आए शरारती

Fri, 06 Mar 2015 12:48 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
होली के हुड़दंग में शरारती तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिशों करने से चूक नहीं रहे हैं। बृहस्पतिवार को प्रेमनगर इलाके में धर्मस्थल पर रंग डाल दिया गया। इसके बाद दोनों संप्रदाय के लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस ने डांट-फटकार सभी को मौके से भगा दिया। इसके अलावा महानगर में होलिका में दिन में ही आग लगा दी गई। हंगामा होने पर दोबारा लकड़ियां रखकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

 पूर्वाह्न ग्यारह बजे कोतवाली इलाके में रामबारात निकल रही थी। इसी दौरान प्रेमनगर इलाके के मोहल्ला बानखाना में एक धर्मस्थल पर किसी ने रंग डाल दिया। जानकारी पर दोनों संप्रदाय के काफी लोग एकत्र हो गए। लोगों ने ऐतराज जताया कि पुलिस ने पहले तो धर्मस्थल को ढका नहीं और ऊपर से कोई शरारती रंग डाल गया। इसे लेकर काफी देर तक हंगामा होता रहा। सूचना मिली तो प्रेमनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को डांटकर भगा दिया। साथ ही रंग भी धुलवा दिया। इस तरह मामला शांत हो गया। उधर, दोपहर एक बजे महानगर में हनुमान मंदिर के पास होलिका में किसी शरारती ने आग लगा दी। जानकारी पर यहां काफी लोग एकत्र हो गए। आनन-फानन में दूसरी होली रखवाकर मामला शांत कराया गया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें