फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिपल राइडिंग ने दो छात्रों की जान ली

Thu, 05 Mar 2015 01:47 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईस्कूल की परीक्षा देकर बाइक से लौट रहे तीन छात्रों को ट्रक ने रौंद दिया। दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई और तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे के बाद बड़ा बाईपास पर काफी देर जाम लगा रहा। ड्राइवर मौके पर ही ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

पटेल इंटर कॉलेज धौराटांडा के हाईस्कूल के छात्रों का परीक्षा केंद्र सीबीगंज के परधौली में कृषि इंटर कॉलेज में बना है। बुधवार को भोजीपुरा के बिलवा गांव में रहने वाले 15 वर्षीय राजेश, पड़ोसी गांव मियांपुर का 17 वर्षीय हरीश और गांव जटउआ निवासी 16 वर्षीय जितेंद्र पाल उर्फ हरजीत पहली पॉली में अंग्रेजी का पेपर देकर एक ही बाइक पर घर लौट रहे थे। करीब साढ़े 11 बजे बड़ा बाईपास पर परधौली से कुछ आगे सामने से उल्टी दिशा में आ रहे तांगे से छात्रों ने बचने की कोशिश की तो पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक को कुचल दिया। टक्कर से बाइक गिरने के बाद जितेंद्र पाल और राजेश ट्रक के साथ घिसटते हुए काफी दूर तक चले गए और उनकी मौके पर मौत हो गई जबकि हरीश घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में लाया गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से आधा घंटा तक जाम लगा रहा। पुलिस के ट्रक को सड़क से हटाने के बाद जाम खुला।
00
अस्पतालों में भटकते रहे घरवाले
हादसे के बाद छात्रों के घरवालों को पुलिस ने सूचना दी कि घायलों को गंगाचरण अस्पताल भेजा गया है। इस पर हरीश का भाई यशपाल समेत कई घरवाले गंगाचरण अस्पताल पहुंच गए लेकिन घायल यहां नहीं थे। इसके बाद वह सिद्धिविनायक अस्पताल पहुंचे मगर घायल यहां भी नहीं मिला। पुलिस के गलत जानकारी देने से घरवाले करीब एक घंटे तक भटकते रहे। बाद में वे जिला अस्पताल पहुंचे तो घायल हरीश वहां भर्ती मिला। यहीं जितेंद्र और राजेश का शव मोर्चरी में रखे थे। पुलिस के गलत सूचना देने पर परिजनों ने खासा आक्रोश जताया। साथ ही जिला अस्पताल में भर्ती घायल हरीश के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हल्ला भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें