फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद होने लगे ठगों के फर्जी खाते

Wed, 04 Mar 2015 02:04 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नाइजीरियन ठगों के इंटरनेशनल गैंग का मोहरा हशमत अली विदेश भागने की फिराक में था। उसने दो फर्जी पासपोर्ट भी बनवा रखे थे। इधर, हशमत के पकड़े जाने के बाद उसके गैंग ने फर्जी नामों से खुले खाते बंद कराने शुरू कर दिए हैं। हशमत का भी फर्जी नाम से एचडीएफसी बैंक की चांदनी चौक दिल्ली शाखा में चल रहा एक खाता बंद हो गया है।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच की डीसीआरबी शाखा के प्रभारी इंस्पेक्टर केपी सिंह ने मंगलवार को एसबीआई, एचडीएफसी, इंडसंड और एक्सिस बैंकों को पत्र भेजकर हशमत और अख्तर हुसैन के नाम से खुले खातों की जानकारी देने को कहा है। बैंक अधिकारियों ने विवेचक को यह ब्योरा होली के बाद देने का भरोसा दिलाया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक हशमत के पकड़े जाने के बाद ठगों के इंटरनेशनल गैंग ने फर्जी नामों से खुले खाते बंद कराने शुरू कर दिए हैं। दिल्ली के चांदनी चौक की एचडीएफसी शाखा में हशमत का अख्तर हुसैन का खाता खुला था जिसे बंद करा दिया गया है। बरेली के शास्त्रीनगर की भारतीय स्टेट बैंक शाखा में भी हशमत के अख्तर के नाम खुले फर्जी खाते का पता लगा है जिसमें उसने अपना पता गांव परतापुर चौधरी (इज्जतनगर) दिखाया है। एसपी क्राइम डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि सर्विलांस और इंटेलीजेंस टीमों की मदद से ठगों के नेटवर्क के बारे में जानकारियां जुटाई जा रही हैं। हशमत के पासपोर्ट की भी जांच कराई जाएगी। पासपोर्ट फर्जी निकला तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें