किशोरी को टॉफी में नशा दे तहेरे भाई ने किया दुष्कर्म
- फोटो : किशोरी को टॉफी में नशा दे तहेरे भाई ने किया दुष्कर्म
क्षेत्र के एक गांव में रिश्तों को तार-तार करने वाली घटना सामने आई। एक 14 वर्षीय किशोरी को उसके तहेरे भाई ने टॉफी में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया। किशोरी के लापता रहने पर परिवार ने खोजबीन की तो गांव के बाहर बगिया में किशोरी बेहोशी की हालत में मिली। परिवार के मुताबिक, पांच दिन बाद किशोरी को होश आया। वह दहशत में थी। किशोरी ने रोते हुए आपबीती बताई। परिवार ने मंगलवार देर रात नवाबगंज थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवाया।
थानाक्षेत्र के एक गांव काकिसान उत्तराखंड के चंपावत गया था। उसकी पत्नी दो बच्चों को लेकर मायके में थी। घर पर किसान के बुजुर्ग माता-पिता और 14 वर्षीय किशोरी सहित तीन बच्चे थे। आरोप है कि बीती चार मई की रात पौने सात बजे पीड़िता के तहेरे भाई ने अपनी बहन के जरिये उसे बुला लिया। इसके बाद टाफी खाने के लिए दी। टाफी खाने के बाद किशोरी के हाथ पैर सुन्न हो गए। उसके साथ मुन्ने शाह (18) ने दुष्कर्म किया। किशोरी के बेहोश होने पर आरोपी उसे गांव से बाहर बगिया में छोड़कर भाग गया। किशोरी देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी तो परिवार ढूंढने निकला। परिवार को किशोरी बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। परिजनों के अनुसार, वह घर पर इलाज कराते रहे। मंगलवार को किशोरी को होश आया तो उसने नशा देकर दुष्कर्म की बात बताई।
आरोपी परिवार के साथ फरार
आरोप है कि किशोरी के परिजन जब आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे तो आरोपी व उसके परिजनों ने उनके साथ मारपीट की। इसके बाद किशोरी का पिता किशोरी को लेकर थाने पहुंचा और घटना की तहरीर पुलिस को दी। कोतवाल प्रमोद कुमार ने पुलिस को जांच करने के लिए गांव भेजा, पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी व उसके परिजन मौके से भाग चुके थे। पुलिस घटना के पीछे कारण घरेलू मारपीट बता रही है।
किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद थाने मेें मुकदमा लिखवा दिया गया है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
-ओपी यादव, प्रभारी एसपी देहात