Couple with the girlfriend, the elderly woman was murdered
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
देवरनियां क्षेत्र में हुए बुजुर्ग शमशादी बेगम हत्याकांड का शुक्रवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, शमशादी बेगम की हत्या गांव के ही युवक और एक महिला ने खुद को आपत्तिजनक स्थिति में देख लेने पर की थी। हत्यारोपियों ने भी स्वीकार किया कि उन्होंने बुजुर्ग महिला की हत्या दुपट्टे से गला घोंटने के बाद हंसिया से गला रेत कर की थी। पुलिस ने हत्यारोपियों की निशानदेही पर आला कत्ल भी बरामद कर लिया है।
देवरनियां थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर निवासी 70 वर्षीय शमशादी बेगम की 17 मार्च 2017 को दुपट्टे से गला घोंटने के बाद हंसिया से गला रेतकर हत्या कर दी थी। बुजुर्ग महिला का शव गांव के पास खेत से बरामद हुआ था। इस मामले में मृतका के पुत्र सरवर खां ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। शुक्रवार को पुलिस ने इसका खुलासा कर दिया। एसपी देहात यमुना प्रसाद ने बताया कि गांव के ही नाजिर पुत्र कदीर के गांव की एक विवाहित महिला से संबंध थे। महिला और युवक गन्ने के खेत में एक दूसरे से मिलने पहुंचे थे। यहां घास काट रही शमशादी ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इस पर नाजिर और महिला ने सोचा कि शमशादी यह बात गांव में कह देगी और उनकी बदनामी के साथ ही पूरी पोल खुल जाएगी। एसपी देहात ने हत्याकांड का खुलासा करने वाले देवरनियां प्रभारी निरीक्षक दिनेश गौड़ की टीम को पुरस्कृत करने की भी घोषणा की।
मैंने न मारना चाहता था
नाजिर का कहना है कि वह शमशादी की हत्या नहीं करना चाहता था, लेकिन उसकी प्रेमिका महिला ने उसे उकसाया कि अगर वह गांव में पोल खोल देगी तो उनकी बहुत ही बदनामी हो जाएगी। इसीलिए शमशादी की हत्या कर दी गई।