फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: निसंतान वृद्धा की गला दबाकर हत्या, मुंह में ठूंसा हुआ था कपड़ा, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 08 Nov 2026 09:24 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के भोजीपुरा क्षेत्र के पैगा गांव में 75 वर्षीय नत्थो देवी की हत्या कर दी गई। उनका शव घर में पड़ा मिला। उनके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव पैगा में अकेली रहने वाली नत्थो देवी (75) का शव शनिवार दोपहर उनके घर में जमीन पर पड़ा मिला। मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। वह घर में अकेली रहती थीं। पुलिस ने मौके से साक्ष्य एकत्र कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। संपत्ति विवाद में वृद्धा की हत्या की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन


स्थानीय पुलिस के मुताबिक, नत्थो देवी के पति रोशनलाल की एक साल पहले मौत हो चुकी है। उनकी कोई संतान नहीं है। मायके में भी कोई सगा भाई-भतीजा नहीं है। सीओ हाईवे देवेश सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर एक बजे शव मिलने की सूचना मिली। जमीन पर शव मिला। मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। फील्ड यूनिट और पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। उनके पास 10 बीघा जमीन और मकान है।

एसपी उत्तरी संतोष कुमार ने बताया कि वृद्धा के परिवार में कोई सगा संबंधी नहीं है। हर पहलू पर बारीकी से जांच की जा रही है। मौत का कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हो सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें