बरेली। बरेली कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. सोमेश यादव के ड्राइवर संजय को छात्रनेताओं ने पीट दिया। आसपास खड़े लोगों ने उसे किसी तरह से बचाया। वह ड्राइवर से काफी नाराज थे। प्राचार्य ने छात्रनेताओं पर आवश्यक कार्रवाई के लिए चीफ प्रॉक्टर को लिख दिया है।
बरेली कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. सोमेश यादव का ड्राइवर संजय कॉलेज में ही खड़ा था। वहां पर छात्रनेता रवि गोला, आकाश आए और ड्राइवर संजय से पहले हॉट टॉक की। इसके बाद बातों-बातों में ही उन्होंने ड्राइवर को पीटना शुरू कर दिया। वहां पर खड़े लोगों ने बीच-बचाव कर उसे बचाया। दरअसल, छात्रनेता फर्जी दाखिले के मामले में उनसे खफा है। प्राचार्य फर्जी दाखिलों की जांच जिला प्रशासन से करा रहे हैं, इससे छात्रनेता उनसे खफा हैं। इसलिए, छात्रनेता झगड़ने और हाथा-पाई करने के लिए ही ड्राइवर के पास आए और प्राचार्य की गुस्सा उस पर उतार दी।
हां, ड्राइवर से छात्रनेताओं ने झगड़ा और हाथापाई की है। चीफ प्रॉक्टर से उन छात्रनेताओं पर आवश्यक कार्रवाई के लिए लिखा है।
- डॉ. सोमेश यादव, कार्यवाहक प्राचार्य, बरेली कॉलेज