डीआईजी आशुतोष कुमार के आदेश पर तलाक के बाद दोबारा निकाह करने का झांसा देकर रेप करने के आरोपी जरी ठेकेदार शावेज, उसके पिता समेत चार लोगों के खिलाफ प्रेमनगर पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। विवेचक देवेंद्र सिंह का कहना है कि रविवार को वह पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में कलम बंद बयान कराए जाएंगे। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
बृहस्पतिवार को पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा लिखने के बाद रात में पीड़िता को एफआईआर काफी तो मिल गई, लेकिन आरोपी अभी तक खुलेआम घूम रहे हैं। पीड़िता को देख लेने की धमकियां मिल रही हैं। तलाक के बाद रेप करने के आरोपी शावेज घर छोड़कर अपनी बहन के घर पीलीभीत में छिपा हुआ है। तीन दिन पहले मुकदमा लिखे जाने की भनक लगने पर शावेज रात के अंधेरे में घर आया था, लेकिन अगले ही दिन भाग गया। समझौता कराने में अहम भूमिका निभाने वाले थाना किला के मोहल्ला चिड़ीमार कु आं, जामा मस्जिद जखीरा निवासी अजमेरी मियां और मोहल्ला ब्रह्मपुरा, भूड़ के रहने वाले रफ्फन खां और तसलीम भी खुद को बचाने के लिए पीड़िता से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पीड़िता ने किसी से भी बात करने से इनकार कर दिया है। पीड़िता का कहना है कि समझौता की अब कोई गुंजाइश नहीं है। शावेज के जेल जाने तक उसका संघर्ष जारी रहेगा। डीआईजी से मुलाकात करके वह आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करेगी।