फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही रात में दो कस्बों में वारदात कर पुलिस को दी चुनौती

Mon, 25 Sep 2017 01:15 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
पी‌िडडि़ित प‌िररिवार
विज्ञापन

विज्ञापन
आईजी के लगातार अलर्ट, एसएसपी हर वारदात के बाद खुद कांबिंग में जुटकर मातहतों को तेजी पकड़ने का संदेश दे रहे हैं लेकिन पुलिस की सुस्ती है कि खत्म होने में नहीं आ रही। कच्छा-बनियानधारी बदमाशों ने जरूर तेजी पकड़ ली है। शनिवार को एक ही रात में इन बदमाशों दो कस्बों में वारदातें कीं। रात 12 बजे फरीदपुर में डकैती डालने के बाद ढाई घंटे के अंदर करीब 20 किमी दूर फतेहगंज पूर्वी में भी वारदात कर पुलिस को खुली चुनौती दे दी। 
महत्वपूर्ण यह है कि रात करीब एक बजे पुलिस कंट्रोल रूम को फरीदपुर में संदिग्ध बदमाश देखे जाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद कोतवाली, प्रेमनगर, बारादरी, बिथरीचैनपुर, भमारो, कैंट, नवाबगंज सहित कई थानों का पुलिसबल पहुंचा। सर्च ऑपरेशन के दौरान ही पुलिस को सूचना मिली कि फतेहगंज पूर्वी में डकैती पड़ गई है। पुलिस टीमें घटनास्थल पर पहुंची तो खबर आई कि बदमाश पहले फरीदपुर में वारदात अंजाम दे चुके थे। एसएसपी जोगेंद्र कुमार सुबह चार बजे फतेहगंज पूर्वी में पहुंचे और सर्च अभियान चलवाया, लेकिन बदमाशों को पकड़ने में कामयाबी नहीं मिली। नवाबगंज, देवरनिया की तरफ शनिवार रात बदमाशों ने फतेहगंज पूर्वी और फरीदपुर में रेलवे पटरी के पास बसे मकानों को ही वारदात के लिए चुना।  
विज्ञापन


150 गज पर थी गश्ती पुलिस 
फतेहगंज पूर्वी में तो गश्ती पुलिस से सिर्फ 150 गज दूरी पर बदमाश लूटपाट करते रहे। फरीदपुर में भी सीओ और एसडीएम आवास के नजदीक ही वारदात की।  फरीदपुर के पीड़ित अनुज के मुताबिक बदमाश जेवरों के साथ उनकी पत्नी के मुंह दिखाई के रुपये भी लूट ले गए। परिवार के सारे मोबाइल भी ले गए थे। अनवीर लूट के बाद चीखते हुए घर से करीब 150 गज दूर सड़क पर गश्ती पुलिस तक दौड़ते हुए पहुंचे। थाना प्रभारी राजेश सिंह फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन बदमाश भाग चुके थे। पुलिस यह पता नहीं लगा सकी कि बदमाश सीढ़ी कहां से लेकर आए थे। 

बदमाश चार थे या छह  
सीओ एमपी अशोक की पूछताछ में अनुज के मुताबिक बदमाश छह थे जबकि उनके पिता ने संख्या चार बताई। इसी तरह फतेहगंज पूर्वी में बदमाशों की सही संख्या को लेकर परिवार संशय में रहा। पीड़ित परिवारों के मुताबिक बदमाश 20 से 25 साल के बीच बताए जा रहे हैं। पुलिस मान रही है कि निगरानी के लिए कुछ बदमाश बाहर भी हो सकते हैं। दोनों वारदातों में बदमाशों ने मोबाइल लूटे हैं। 

पेड़ की डाल, नल का हत्था और तमंचा 
नवाबगंज, देवरनिया और भुता में बदमाशों ने पेड़ की डाल और रॉड का इस्तेमाल किया, लेकिन शनिवार को पीड़ित परिवार ने बदमाशों के हाथ में तमंचे भी देखे। घुमंतू गिरोह तमंचों का इस्तेमाल नहीं करता है। एक बदमाश के हाथ में नल का हत्था भी था। 
विज्ञापन

कहां हो रही गश्त, सारी वारदातें कस्बों में
पिछले एक सप्ताह के दौरान कच्छा-बनियानधारी गिरोह बताए जा रहे बदमाशों ने आठ घरों में डकैती की वारदातें कर डाली हैं। ये सारी वारदातें कस्बों में हुई हैं। नवाबगंज में पहली ही वारदात के दौरान बदमाशों ने बेसिक स्कूल के प्रधानाध्यापक की हत्या भी कर दी थी। इस वारदात के बाद आईजी ने अलर्ट जारी किया था। एसएसपी ने रात में गश्त तेज करने का आदेश दिया, लेकिन फिर भी बदमाश लगातार वारदात कर रहे हैं वह भी कस्बों में। सवाल उठ रहा है कि कस्बों में अगर वारदातें हो रही हैं तो पुलिस गश्त कहां कर रही है। फरीदपुर में बदमाशों ने प्रेमपाल के घर में भी घुसने की कोशिश की। उनकी बेटी रेखा दिल्ली से अपने बच्चों के साथ आई हुई थी, अगर बदमाश घुसने में कामयाब हो जाते तो बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते थे। 

मैं खुद कर रहा हूं मॉनिटरिंग, बदमाशों को पकड़ेंगे 

- डकैती और हत्याओं की वारदातें बढ़ी है, रात्रि गश्त फेल साबित हो रही है। 
एसएसपी को पुराने बदमाशों के सत्यापन और घुमंतू डेरों से संदिग्धों की तलाश करने के निर्देश दिए हैं। मैं खुद मामले को मानीटर कर रहा हूं। 
- वारदातों का पैटर्न एक जैसा है। कच्छा बनियान पहने बदमाशों को लेकर पुलिस की रणनीति क्या है? 
हम मान रहे थे कि यह घुमंतू गिरोह है, लेकिन अब स्थानीय गिरोह होने का भी शक महसूस हो रहा है। हमने अपनी रणनीति में बदलाव किया है। 
- अंधेरी रातें अभी बाकी हैं, वारदात हो सकती है। 
यह फैक्टर काम करता है। यही वजह है कि हमने रात के वक्त जनपद की पुलिस को सड़क पर रहकर चेकिंग अभियान चलाने को कहा है। 
- अब आगे वारदात न हो इसके लिए पुलिस क्या कर रही है? 
हमने शाहजहांपुर और बदायूं पुलिस से संपर्क किया है। बदमाश जनपद छोड़कर आस-पास के जिलों में जा सकते हैं। उनको जल्द पकड़ लिया जाएगा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें