फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाहबई में चल रहा था जुआघर, 12 गिरफ्तार

Thu, 18 Feb 2016 12:45 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना प्रेमनगर के चाहबई में पुलिस ने छापामार कर ऑनलाइन जुआघर चलता पकड़ा। छापामारी के दौरान पुलिस ने बारह लोगों को गिरफ्तार करके उनके पास से चार कंप्यूटर बरामद किया। यहां कंप्यूटर के जरिए चक्का घुमाकर हारजीत का खेल चल रहा था।
विज्ञापन

मंगलवार की रात को प्रेमनगर के प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने चाहबई निवासी वाहिद हुसैन के घर में दबिश दे दी। पुलिस ने वहां के कंप्यूटर के जरिए नंबर निकालकर जुआ खेलते सुर्खा बानखाना के यूसुफ, इरशाद, सलमान, इंतजार, इकबाल, यासीन और तसलीम गुलाबनगर के शाकिर हुसैन, आशिक, सोफियान, चौधरी तालाब निवासी फय्याज, इंतजार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनकेपास से 3150 रुपये और चार कंप्यूटर बरामद किए हैं। प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ 3/4 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा लिखकर चालान कर दिया है। जुआघर में दस रुपये के 90 जीतने और हारने का खेल चल रहा था।

यह तरीका है जुआ खेलने का
सीओ सिटी प्रथम सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि कसीनों की तरह चाहबई में जुआ खेला जा रहा था। यहां कंप्यूटर से इंटरनेट के जरिए तीस सेकेंड के लिए चक्का घूम रहा था। इस जुए को खेलने के लिए यूजर आईडी बनी हुई थी। इसमें एक से लेकर दस नंबर लग रहे थे। इसमें से एक नंबर आता था। जिसका नंबर निकलता था। उसके दस रुपये लगाने पर 90 मिल रहे थे। मौके पर भीड़ लगी हुई थी।   
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें