फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरवी गांठ वालों के धमकाने से दहशत

Thu, 18 Feb 2016 12:51 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्राफ अब्दुल हसन ने डकैतों की दहशत में मुंशीनगर का घर छोड़कर अपने परिवार के साथ हजियापुर में पुराने मकान में ही रहना शुरू कर दिया है। गिरवी गांठ वाले उन्हें रोज धमका रहे हैं। ग्राम परतापुर चौधरी के एक व्यक्ति ने फोन पर जेवर देने से इनकार करने पर अब्दुल को धमकाना दिया। कहने लगा कि घर में शादी है, मुझे कुछ नहीं सुनना जेवर चाहिए।
विज्ञापन

थाना इज्जतनगर के मुंशीनगर के सर्राफ अब्दुल हसन के घर में चालीस लाख की डकैती की कहानी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को सच बता रही है। अब तक की छानबीन में लगी टीमों को कई डकैतों के नाम आ गए हैं। उनकी तलाश में टीमें लगातार दौड़ रही हैं। आसपास के संदिग्ध लोगों पर भी नजर रखी जा रही है। दहशत में सर्राफ ने मुंशीनगर वाले घर में ताला डाल दिया है। सर्राफ ने बताया कि मुंशीनगर में उनका बेटा गुमसुम सा हो गया था। पत्नी भी जरा सी आवाज पर दहशत में चुप होकर बैठ जाती थीं। इसलिए वह वहां से सामान लेकर पुराने मकान में हाजियापुर में आकर रहने लगे हैं। यहां परिवार के लोगों की मदद से उनका खर्च चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक रामगोपाल शर्मा ने बताया कि परतापुर चौधरी के एक व्यक्ति को अब्दुल हसन थाने लेकर आए थे। उसे उन्हें समझाकर भेज दिया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें