फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लुटेरे गिरफ्तार, एक फरार

Thu, 18 Feb 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सदर बाजार पुलिस ने कांशीराम कॉलोनी के निकट से अंतर्राज्यीय लुटेरा गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया, जबकि इनका एक साथी भागने में सफल रहा। लिफ्ट लेकर कार लूटने वाले इन बदमाशों की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने तीन वारदातों का खुलासा किया और लूटी गई स्विफ्ट डिजायर कार, बाइक और हजारों की नगदी बरामद की है।
विज्ञापन


बुधवार को पुलिस लाइन स्थित अपने कार्यालय में एसएसपी आरपीएस यादव ने बताया कि दिल्ली रोड स्थित कांशीराम आवासीय कॉलोनी के निकट से हसनपुर चौकी इंचार्ज संजीव यादव ने थाना देहात कोतवाली के ताहरपुर निवासी मुंतजीर तथा थाना नागल के गांव ताशीपुर के सद्दाम को गिरफ्तार किया।

कप्तान के मुताबिक पकड़े गए दोनों बदमाश अंतर्राज्यीय लुटेरा गिरोह के सदस्य हैं। इनसे पूछताछ में तीन वारदातों का खुलासा हुआ। बदमाशों के पास से लूटी गई स्विफ्ट डिजायर कार, एक अपाची बाइक और 30 हजार रुपये की नकदी के अलावा मुंतजीर के पास से एक तमंचा बरामद हुआ।
विज्ञापन


बरामद की गई कार बदमाशों ने 28 दिसंबर को उत्तराखंड के हरिद्वार के कोतवाली रुड़की क्षेत्र से ट्रांसफार्मर फैक्ट्री के मालिक से लिफ्ट लेने के बहाने लूटी थी। इसके अलावा बरामद बाइक को मुंतजीर ने करीब आठ माह पूर्व रुड़की से चोरी किया था।

एसएसपी ने बताया कि बरामद की गई 30,000 रुपये की नगदी देहरादून रोड पर पांच फरवरी को शादी समारोह के दौरान लूटी गई थी। जनकपुरी क्षेत्र में देहरादून रोड पर स्थित उत्सव पैलेस में शादी समारोह के दौरान दूल्हे के पिता से छीने गए बैग में 94 हजार रुपये की नगदी के साथ ही चश्मा और चाबी का गुच्छा भी था।

कप्तान ने बताया कि बदमाशों का एक अन्य साथी थाना मंडी क्षेत्र की आली की चुंगी का रहने वाला साकिब है। वह फरार है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

इस दौरान एसपी सिटी महेंद्र सिंह यादव, सीओ द्वितीय अमित नागर, थाना सदर बाजार इंस्पेक्टर एसके दुबे और हसनपुर चौकी इंचार्ज संजीव कुमार यादव भी मौजूद रहे। इस गैंग के खुलासे पर टीम को पांच हजार रुपये के नगद पुरस्कार की घोषणा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें