फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ भर्ती में फिर पकड़े गए चार सॉल्वर

Fri, 13 May 2016 01:33 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसएफ की भर्ती में मुन्ना भाइयों के पकड़े जाने का सिलसिला नहीं थम रहा है। मेडिकल टेस्ट के दौरान बृहस्पतिवार को चार और सॉल्वर पकड़े गए। उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। भर्ती चयन बोर्ड ने पिछले दो दिनों में छह फर्जी अभ्यर्थियों को पकड़ा था। 
विज्ञापन

बीएसएफ भिटौरा 125वीं बटालियन में कांस्टेबल जीडी पदों पर भर्ती के लिए बृहस्पतिवार को भी मेडिकल असेसमेंट टेस्ट हुआ। चयन बोर्ड के अधिकारियों ने बृजेश कुमार पुत्र किशोरी दास निवासी बुधि पैमार थाना मुस्तकिल गया बिहार, दीनानाथ पटेल पुत्र तुलसीराम निवासी प्रानपुन थाना नवाबगंज इलाहाबाद, सुजीत कुमार पुत्र संतलाल पटेल निवासी नरायनपुर थाना सोरांव इलाहाबाद और निरंजन कुमार पुत्र विजय कुमार पथरा थाना करजला इलाहाबाद के दस्तावेज में फर्जीवाड़ा पाया। चयन बोर्ड प्रभारी एसएस ठाकुर के मुताबिक चारों के हस्ताक्षर, निशानी अंगूठा लिखित परीक्षा और बीएसएफ के पास उपलब्ध दस्तावेजों से मेल नहीं खा रहे थे। सेना के अधिकारियों ने चारों को पकड़कर थाने भिजवा दिया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। बुधवार को भी मेडिकल टेस्ट में चार मुन्नाभाई पकड़े गए थे। जिनमें राजनरायन पुत्र रामनरायन निवासी नरौली थाना खपरा जिला फतेहपुर, संदीप कुमार पुत्र जीत नरायन निवासी रुदायपुर मिर्जापुर, सत्येंद्र पुत्र परमल सिंह निवासी गांव जवारा मथुरा और कृष्णपाल सिंह पुत्र पप्पू सिंह ग्राम विन्नौर थाना अतरौली अलीगढ़ शामिल थे। उनके खिलाफ धोखाधड़ी से सेना में भर्ती होने का मामला दर्ज कर जेल भेजा गया था। मंगलवार को भी दो मुन्ना भाइयों को पुलिस ने इसी आरोप में जेल भेजा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें