दो पहिया वाहन का पिछला पहिया गायब
- फोटो : अमर उजाला
रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को अपनी और अपने समान की सुरक्षा खुद करनी होगी। यहां की सुरक्षा व्यवस्था राम भरोसे है। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन की तरफ बाइक पार्किंग से एक दो पहिया वाहन का पिछला पहिया गायब है। एक ओर आरपीएफ थाना है और दूसरी ओर पुलिस बैरक। इसके बाद भी चोरों ने अपने मंसूबे को बड़ी आसानी से अंजाम दिया है।
पार्किंग एरिया से वाहन के पार्ट्स चोरी हो जाते हैं और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगती है। बता दे कि चंडीगढ़ साइड रेलवे स्टेशन के बाहर बाइक पार्किंग का ठेका पिछले माह 21 अप्रैल को समाप्त हो गया था। इसके बाद यहां यात्री फ्री में बाइक पार्क कर रहे थे।
इन वाहनों की सुरक्षा का कोई पुख्ता इंतजाम न होने के कारण शरारती तत्व अपने मंसूबों को अंजाम देते हैं। स्टेशन पर आने वाले यात्रियों ने इस बात की सूचना अमर उजाला को दी। जब अमर उजाला की टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि बाइक पार्किंग एरिया में खड़ी है, लेकिन इसका पिछला पिछला पहिया गायब है।
पार्किंग एरिया में नहीं लगे सीसीटीवी कैमरे
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर जहां से बाइक का टायर चोरी हुआ है, वहां पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। कुछ माह पहले तक आरपीएफ थाने के सामने वाले पार्किंग एरिया में कैमरे लगे थे, कि अब वहां से कैमरे हटा लिए गए हैं।
कोट्स
पार्किंग एरिया से दो पहिया वाहन के व्हील और टायर की चोरी के संबंध में कोई सूचना नहीं है। अगर चोरी हुई है तो इस मामले की
जांच होगी।
जीएस बड़ैच, एसएचओ आरपीएफ रेलवे स्टेशन चंडीगढ़।