फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनोई ने नाबालिग  साली से किया रेप

विज्ञापन
Demo Pic
विज्ञापन
बहनोई के वहशियाना कृत्य से एक बार फिर रिश्ते शर्मसार हो गए। क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी में पत्नी संग दावत खाने आए कामांध युवक ने घर में अकेली नाबालिग साली को कमरे में दबोचकर दुष्कर्म किया। वहशियाना हरकत से पीड़िता के नाजुक अंग को काफी नुकसान पहुंचा। रक्तस्राव न रुकने पर घबराए परिवार वाले रात में किशोरी को जिला अस्पताल ले गए, वहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उधर, वारदात को अंजाम देकर आरोपी रात में ही फरार हो गया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रेप और पाक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है। 
विज्ञापन

थाना सीबीगंज के गांव सुनरासी निवासी सुरेश पुत्र रामपाल की ससुराल थाना क्षेत्र के एक गांव में है। रविवार रात वह अपने चचेरे ससुर की नवजात बेटी के नामकरण संस्कार पर आयोजित दावत में शामिल होने पत्नी के साथ यहां आया था। दावत का इंतजाम घर से कुछ दूरी पर शामियाने में था। रात लगभग 11 बजे परिवार के सारे लोग खाना खाने चले गए। इसी दौरान सुरेश घर में घुसा और 15 साल की सगी साली को कमरे में खींचकर रेप किया। लड़की चीखी-चिल्लाई, लेकिन घर सूना होने और दावत के शोर-शराबे की वजह से कोई उसकी आवाज नहीं सुन पाया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी रात में ही फरार हो गया।
वहशियाना दुष्कर्म से पीड़िता को बेहिसाब रक्तस्राव होने लगा। कुछ देर बाद परिवार वाले पहुंचे। लड़की को तड़पता और काफी खून बहते देख वह तुरंत उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। पीड़िता के पिता की तहरीर पर थाने में आरोपी के विरुद्ध आईपीसी की दफा 376 और 4 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन


भाई को ही बैठाए रखा थाने में
इतने बड़े मामले में भी पुलिस की संवेदनहीनता सामने आई। आरोपी को गिरफ्तार करने के बजाय पीड़िता के भाई को ही रात भर थाने में बैठाए रखा। पुलिस उसी पर बहनोई को ढूंढकर लाने का दबाब बना रही है। हालांकि, थाना प्रभारी ब्रजराज सिंह ने आरोपी के भाई को रात से थाने में बैठाए रखने के आरोप को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि जरूरी जानकारियां जुटाने के लिए उसे कुछ देर रोका जरूर गया था, लेकिन रात में ही उसे छोड़ भी दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें