फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली कॉलेज में छात्रनेता की गुंडई, प्राक्टर से धक्का-मुक्की

Wed, 04 Jan 2017 12:44 AM IST
बरेली
विज्ञापन
college - फोटो :
विज्ञापन
बरेली कॉलेज में अनुशासन बनाए रखने और बारही तत्वों पर लगाम लगाने के लिए मंगलवार को हुई प्राचार्य और प्रॉक्टोरियल बोर्ड की बैठक के दो घंटे के भीतर ही सारे कायदे कानून की धज्जियां उड़ गईं। डिप्लोमा कोर्स के छात्र बंटू यादव ने अपने दोस्तों के साथ बैरियर पर जमकर उत्पात मचाया। इतना ही नहीं प्रॉक्टोरियल बोर्ड के साथ धक्कामुक्की और गालीगलौज की। छात्र पर कार्रवाई करने के बजाए प्राक्टोरियल बोर्ड छात्र के सामने बेबस नजर आया। उसको बाहर भेजने के लिए मिन्नतें करते रहे। करीब आधा घंटे तक चले हंगामे के बाद छात्र को बैरियर के पास से हटाया जा सका।
विज्ञापन

दोपहर में प्रॉक्टोरियल बोर्ड की बैठक में कॉलेज में अनुशासन बनाए रखने के लिए बड़ी बड़ी बातें हुईं। करीब दो बजे सारे नियमों की हवा निकल गई। डिप्लोमा कोर्स के छात्र बंटू यादव अपने कुछ दोस्तों के साथ जबरन बैरियर खुलवाकर अंदर घुस आया और सुरक्षाकर्मियों को धमकाने लगा जबकि दूसरी तरफ प्राचार्य खुद मोटरसाइकिलों को रुकवा रहे थे। चीफ प्रॉक्टर छात्र पर कार्रवाई करने की बजाए उसको समझाते नजर आए और छात्र नेता अभद्र शब्दों का प्रयोग करता रहा। छात्रों की दबंगई के आगे पूरा कॉलेज प्रशासन बेबस सा नजर आया। 

वर्जन 
छात्र ने बदसलूकी तो की है पर बाद में वह माफी मांग रहा था। उसको बिना कार्रवाई के नहीं छोड़ा जाएगा। प्राचार्य के सामने मामला रखा जाएगा।
 -डॉ. एसपी मौर्या, चीफ प्रॉक्टर 

मामला मेरेे संज्ञान में नहीं है। चीफ प्रॉक्टर से इस संबंध में बात की जाएगी। छात्र ने प्रॉक्टोरियल बोर्ड के साथ बदसलूकी की है तो उसपर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-डॉ. सोमेश यादव, प्राचार्य 
फोटो 
प्राचार्य ने कालर पकड़कर स्कूटर से उतारा, लगाई फटकार
बरेली। बरेली कॉलेज में बाहरी छात्रों को खदेड़ने के लिए मंगलवार को प्राचार्य ने खुद मोर्चा संभालते हुए आउटसाइडर्स के वाहन रोके। एक लड़के को स्कूटर से कालर पकड़कर उतारा और जमकर फटकार लगाई। इतना ही नहीं उसका स्कूटर प्राचार्य कार्यालय में जमा भी करा दिया। इसके अलावा कंप्यूटर सभागार के चार पांच मोटरसाइकिलों को जाने से रोका और जमकर फटकार लगाई। दूसरी तरफ इसकी सूचना कैंपस में फैली तो बाहरी तत्व बाहर भाग गए। प्राचार्य डॉ. सोमेश यादव ने कहा कि बाहरी वाहनों को कैंपस में किसी भी हाल में अंदर नहीं आने दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें