बरेली। बैंक कर्मचारियों ने तीन किश्तें टूटने पर युवक की पिटाई करने के बाद उसकी बाइक छीन ली। डीआईजी ने पीड़ित को इंसाफ दिलाने के लिए कोतवाली भेज दिया। नेतागीरी शुरू होते ही प्रभारी निरीक्षक सुधीर पाल धामा ने दोनों पक्षों को बैठाकर समझौता करा दिया।
एयरफोर्स इलाके के जलाल मैसी ने डीआईजी को बताया कि 19 सितंबर 2014 को बैंक से लोन लेकर बाइक खरीदी थी। बाइक की तीन किश्तें टूट गई। एक जनवरी को उनका बेटा बाइक लेकर बैंक में किश्त जमा करने के लिए पहुंच गया। इस दौरान बैंक कर्मी उनके बेटे से बाइक छीनने लगा। विरोध करने पर बैंक कर्मी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसने बैंक पहुंचकर बेटे को पीटने का विरोध किया कर्मचारियों ने उसके साथ भी बदसलूकी कर दी। सीसीटीवी फुटेज से सारी सच्चाई का पता लग जाएगा। डीआईजी ने पीड़ित को कोतवाली भेज दिया। दोनों पक्षों के बुलाने पर नेता और अधिवक्ता बैंक कर्मियों की तरफ से पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक सुधीर पाल धामा ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।