फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार से लौट रही छात्रा को उठाने की कोशिश

Wed, 03 Feb 2016 01:49 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बाजार से लौट रही पांचवीं की छात्रा को शोहदे ने जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश की। छात्रा ने विरोध किया तो उसके साथ अश्लील हरकतें कीं और शोर मचाने पर धमकी दी। किसी तरह से दरिंदे के चंगुल से छूटकर घर पहुंची छात्रा ने रोते हुए आपबीती परिजनों को सुनाई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को घटना से ढाई घंटे बाद ही पकड़कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सुभाषनगर इलाके की गुरुद्वारा वाली गली में रहने वाले विकलांग व्यक्ति प्राइवेट जॉब करते हैं। उनकी तेरह वर्षीय बेटी क्षेत्र के ही स्कूल में कक्षा पांच में पढ़ती है। छात्रा सोमवार शाम सात बजे बाजार से घर लौट रही थी। तभी खन्ना बिल्डिंग के पास रहने वाले जसप्रीत उर्फ फौजी सरदार ने छात्रा को जबरन बाइक पर बैठाकर उठाकर ले जाने की कोशिश। छात्रा को गलत नीयत से दबोच कर अश्लील हरकतें भी की। बमुश्किल छात्रा किसी तरह से शोहदे के चंगुल से बचकर रोती हुई घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिवार वालों ने रात में ही थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी। कार्यवाहक थानाध्यक्ष जावेद खां ने बताया कि घटना के ढाई घंटे बाद ही जसप्रीत को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें