फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका की दहलीज पर प्रेमी के पेट में घोंपी आरी

Mon, 19 Jan 2015 12:31 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
गिले शिकवे मिटाने को प्रेमिका के घर पहुंचे प्रेमी को घरवालों ने बातचीत करते हुए देख लिया और युवक के पेट में आरी घोंप दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां से निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मामला सुभाषनगर की राजीव कॉलोनी का है। यहां के रहने वाले अभिषेक का पड़ोस की लड़की से प्रेम प्रसंग चलता था। एक साल पहले अभिषेक की शादी हो गई। तब से उसने प्रेमिका से मुंह मोड़ लिया। युवती ने वह डायरी सहेज कर रखी है जिसमें अभिषेक ने साथ बिताए गए पलों की अनुभूतियां दर्ज हैं। उसी डायरी के आधार पर युवती अब तक अभिषेक पर हक जताती है। शनिवार रात इसी सिलसिले में बातचीत करने के लिए अभिषेक युवती के घर गया था। घरवालों ने उसे युवती से बात करते देखा तो पकड़कर पीट दिया। इसी दौरान उसके पेट में आरी घोंप दी। अभिषेक जैसे-तैसे अपने घर पहुंचा। रविवार सुबह उसको जिला अस्पताल लाया गया, जहां से घरवालों के अनुरोध पर उसे निजी अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया गया। अभिषेक का कहना है कि वह युवती से कहने गया था कि पुरानी बातें भूल जाए। सुभाषनगर पुलिस ने अभिषेक की ओर से युवती के भाई, उसके साले और एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें