फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगंज इलाके में महिला के साथ बलात्कार

Tue, 02 Aug 2016 12:49 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज इलाके में रहने वाली एक महिला से गांव के एक युवक ने रेप किया। घटना को अंजाम देने में गांव के दो युवकों ने आरोपी का सहयोग किया। विरोध करने पर महिला को धमकी दी गई। तीनों आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यह घटना सोमवार शाम करीब सात बजे की बताई जाती है। अलीगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला घर में अकेली थी। उसका पति और बच्चे काम से गए थे। आरोप है कि तभी घर में घुसे तीन युवकों ने महिला को दबोच लिया। उनमें एक युवक ने महिला को पकड़े रखा और दूसरे ने रेप किया। तीसरा युवक दरवाजे पर खड़ा आने जाने वालों को देखता रहा। घटना के समय घर पहुंची बेटी के शोर मचाने पर एक पड़ोसी युवक पहुंच गया। फिर तो आसपास के कई लोग इकट्ठे होने लगे। तभी पकड़े जाने के डर से तीनों धमकी देते हुए फरार हो गए। देर शाम महिला ने अलीगंज थाने जाकर तहरीर दी। हालांकि देर रात तक पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पुलिस इस आरोप के पीछे आपसी विवाद मान रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें