फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेरगढ़ में अजय क्लीनिक किया सील 

Fri, 28 Oct 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
शेरगढ़ में अजय क्लीनिक नाम से अस्पताल चला रहे शंकर राय पर काफी शिकायताें के बाद स्वास्थ्य विभाग का डंडा चला। दर्जनों शिकायतें आने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद आरटीआई के जरिए सच्चाई सामने आई तब विभाग की नींद टूटी। सीएमओ टीम ने छापा मारकर अस्पताल सील कर दिया है और  एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विजय यादव के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डॉ. डीपी सिंह के नेतृत्व में नगर पंचायत के सामने टंकी चौराहा के पास अजय क्लीनिक में छापा मारा। यहां न तो चिकित्सा प्रमाण पत्र पाया गया और न ही क्लीनिक का सीएमओ कार्यालय में पंजीकरण था। क्लीनिक के खिलाफ शिकायतें भी स्थानीय लोगाें द्वारा की गई थी, लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। शंकर राय के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का पत्र शेरगढ़ के थानाध्यक्ष को दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें