फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीओ समाज कल्याण 500 रुपये लेते वीडियो में कैद

विज्ञापन
ADO Community welfare takes 500 rupees in video capture - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
ब्लाक शेरगढ़ के एडीओ समाज कल्याण को एक व्यक्ति से 500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों वीडियो में कैद कर लिया गया है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो गया है। दलाल एडीओ को यह रकम झूठी रिपोर्ट लगाकर अपात्रों को कन्या विवाह अनुदान की फाइल की उच्चाधिकारियों से मंजूर कराने के बदले दे रहा था। दलाल पर दो साल पहले पारिवारिक लाभ योजना के फर्जीवाड़े में एफआईआर दर्ज हो चुकी है। 
विज्ञापन

एडीओ (समाज कल्याण) परशुराम गुरुवार को एक दुकान पर बैठे थे। उसी समय वहां वीरपुर बकैनिया का विष्णु शर्मा उनके पास पहुंचा और पारिवारिक लाभ योजना में गरीब विधवाओं की विवाह योग्य बेटियों के विवाह अनुदान योजना के तहत एक अपात्र की फाइल एडीओ को मनमाफिक रिपोर्ट लगवाने के लिए दी। साथ में 500 रुपये भी दिए। नोट हाथ में आते ही एडीओ परशुराम ने बड़ी सफाई से उनको पैंट की जेब में रख लिया। एडीओ को रिश्वत के रुपये देने और जेब में रखने का पूरा मामले की किसी ने वीडियो बना ली। थोड़ी देर में यह वीडियो हर जगह वायरल हो गया। इसमें एडीओ परशुराम विष्णु शर्मा से बात करने के बाद रुपये लेकर जेब में रखते साफ दिखाई दे रहे हैं। 
दो साल पहले तत्कालीन एसडीएम कुंवर पंकज के कार्यकाल में मीरगंज तहसील में पारिवारिक लाभ योजना में बड़ा घोटाला पकड़ा गया था। इसमें विजय कुमार सक्सेना समेत छह लेखपाल सस्पेंड हुए थे और विष्णु शर्मा समेत कई दलालों के विरुद्ध भी एफआईआर दर्ज हुई थी। पुलिस और तहसील प्रशासन ने 67 महिलाओं की सूची उच्चाधिकारियों को भेजी थी। इन्होंने सुहागिन होते हुए विधवा दिखाकर बेटियों की शादी के लिए 30 हजार का अनुदान लिया था। बड़ी तादाद में अपात्र और मृतकों के नाम से योजना की राशि निकालकर बंदरबांट कर ली गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीओ समाज कल्याण का रुपये लेते हुए वीडियो देखने के बाद उसकी जांच होगी। दोषी पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। सत्येंद्र कुमार, सीडीओ  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें