फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपोर्ट से रेप की धारा हटाने पर एडीजी ने लगाई फटकार

Tue, 27 Mar 2018 06:40 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी के बहाने शारीरिक शोषण के मामले में रेप की धारा हटाने पर पीड़िता ने एडीजी से शिकायत की। उन्होंने विवेचक को फटकार लगाते हुए दोबारा जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इज्जतनगर निवासी पीड़िता के पति की बीमारी का फायदा उठाकर इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल ने उसे नौकरी पर रखकर उसका शारीरिक शोषण किया। आरोप है कि स्कूल में ही नशा देकर उससे रेप किया गया गया। इसके बाद बदनामी के नाम पर डराकर फिर कई बार ऐसा किया और दो इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल, एक शिक्षा विभाग के अफ सर एवं एक न्यायिक अधिकारी से संबंध बनाने को कहा गया। इस पर महिला ने कोतवाली में प्रिंसिपल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। विवेचक इंस्पेक्टर अजय सिंह ने दुष्कर्म की धारा हटाकर गाली गलौच और जान से मारने की धमकी में चार्जशीट सीओ सिटी की पेशी में भेजी। इस पर पीड़िता ने एडीजी प्रेम प्रकाश से शिकायत की तो उन्होंने दोबारा जांच शुरू कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें