फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्कशाप में घुसे सपा नेता पिटे तो भागे

Tue, 10 Feb 2015 12:50 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोमवार सवा ग्यारह बजे बंडा से बरेली डिपो की बस लेकर आए संविदा चालक तेगा सिंह ने मुसाफिरों को सेटेलाइट स्टैंड पर उतारा। परिचालक योगेंद्र के साथ चालक कैश जमा करने वर्कशाप में बस ले जाने लगा। उसी समय मोड़ पर बस धीमी की तो पीछे आ रही काले रंग की सफारी गाड़ी इससे टकरा गई। उसमें से निकले दो लोग बस में घुसकर चालक को पीटने लगे। वह किसी तरह बस लेकर वर्कशाप में भाग गया। पीछे से चार-पांच लोग वर्कशाप में घुस गए। इनमें से दो लोगों पर लाइसेंसी असलहे थे। गार्ड धर्मेंद्र ने इन्हें रोकने की कोशिश की तो उस पर रायफल तान दी। वर्कशाप में ही उन्होंने तेगा सिंह को बस से खींचकर पीटना शुरू कर दिया। योगेंद्र ने बचाने की कोशिश की तो उसकी ईटीएम टूट गई। फोरमैन नवीन कक्कड़ आए तो उन पर भी रायफल तान दी गई। इस बीच रोडवेज स्टाफ ने एकजुट होकर दो लोगों को पकड़ लिया। इन्हें पीटा तो बाकी भी घबरा गए और अपने साथियों को छुड़ाकर भाग निकले। सपा नेता की सफारी गाड़ी भी छोड़ दी। घटना स्थल पर बारादरी इंस्पेक्टर कासिम पहुंचे और सफारी थाने ले आए। एकजुट कर्मचारियों ने हड़ताल की चेतावनी दी तो सेटेलाइट स्टेशन इंचार्ज वसीम समेत दूसरे अधिकारी इन्हें लेकर थाने आए। तेगा सिंह की ओर से सफारी का नंबर लिखते हुए तहरीर दी गई। आरोप है कि सपा नेता बताने वालों ने मारपीट के साथ कैश लूटने की कोशिश की। रोडवेज स्टाफ ने बताया कि तेगा के सीने में चोट लगी है। उसका निजी स्तर पर इलाज करा रहे हैं। मंगलवार को मेडिकल परीक्षण कराएंगे।

तहरीर तो मिली थी, लेकिन कोई खास बात नहीं है। दोनों पक्ष समझौता कर रहे हैं। अगर नहीं मानेंगे तो मुकदमा लिख देंगे-मोहम्मद कासिम, इंस्पेक्टर बारादरी
 
सपा नेता बताने वालों ने वर्कशाप में खुलेआम हथियार लेकर दबंगई की। गेट के सीसीटीवी कैमरे में भी उनकी तस्वीरें आई हैं। पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी तो हम आंदोलन करेंगे।- तेगा सिंह, चालक
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरी शादी है और मैं कार्ड बांटने में बिजी हूं। मैं वहां नहीं था। मेरी गाड़ी में मेरे साथी विनोद आदि थे। उन्होंने बताया कि सफारी को बस ने दो बार टक्कर मारी। मेरे साथियों को भी चोट लगी है, ये तो चोरी और सीनाजोरी की बात है, हमारे साथी घायल हुए होंगे तो हम भी रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। - सुनील यादव, पूर्व राष्ट्रीय सचिव सछास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें