फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस की आरसी मिलने पर टेक्नीकल मुआयना होगा

Thu, 08 Jun 2017 12:58 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर इन्वर्टिस तिराहे पर भीषण सड़क हादसे को तीन दिन बीत जाने के बाद भी दोनों वाहनों में से किसी का टेक्नीकल मुआयना अभी तक नहीं हो पाया है। विवेचक डीएनए सैपुल लेकर फोरेंसिक लैब लखनऊ गए हैं। प्रभारी निरीक्षक बिथरी चैनपुर केपी सिंह का कहना है कि रोडवेज बस पंजीयन प्रमाण पत्र (आरसी) अभी तक नहीं मिली है। गोंडा डिपो के परिवहन अधिकारियों से आरसी मांगी गई है। आरसी मिलने के बाद भी टेक्नीकल मुआयना करा दिया जाएगा। 
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक और गोंडा डिपो की खूनी बस ने 25 लोगों की जिंदगी ले ली। इस हादसे का मंजर देखकर लोगों की रूह कांप गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सूचना मिलते ही तीन मंत्रियों को विशेष विमान से बरेली भेजा। ताकि किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस भीषण हादसे की हकीकत का पता लगाने के लिए पुलिस को टेक्नीकल मुआयना अब तक करा लेना चाहिए था, लेकिन घटना के विवेचक रजऊ परसपुर चौकी इंचार्ज बालिष्टर त्यागी तो घायलों के इलाज और शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद 14 डीएनए के सैपुल लेकर फोरेंसिक लैब चले गए। ऐसे में ट्रक और बस का टेक्नीकल मुआयना नहीं हो पाया। जबकि टेक्नीकल मुआयने से यह पता लग जाएगा कि हादसे की वजह क्या रही। किसी कितनी गलती थी। बस या ट्रक की किस खामी हादसे की वजह बनी। अब रोडवेज बस की आरसी आने के बाद ही दोनों वाहनों का टेक्नीकल मुआयना हो पाएगा।   

23 शवों के दावेदारों के डीएनए सैंपल लिए
बस हादसे में जान गंवाने के बाद जो शव निकाले गए उनसे मृतकों की संख्या 24 पता चली थी, लेकिन घायल श्रीकृष्ण की मौत लखनऊ में होने के बाद इनकी संख्या 25 हो गई है। 24 शवों की शिनाख्त के लिए परिजनों के डीएनए सैंपल लिए जाने का क्रम बुधवार को भी जिला अस्पताल में जारी रहा। मंगलवार में 14 मृतकों के परिजनों के डीएनए सैंपल लेकर रजऊ परसपुर चौकी इंचार्ज बालिष्टर त्यागी को मंगलवार को ही लखनऊ भेज दिया था। एडीएम फाइनेंस मनोज कुमार ने बताया कि चौकी इंचार्ज ने सैंपल फोरेंसिक लैब में रिसीव करा दिया है। उन्होंने भी लैब के डायरेक्टर से बात कर ली है। डीएनए टेस्ट में तीन दिन से भी ज्यादा लग सकते हैं। उधर, बुधवार को 7 मृतकों के दावेदार और आ गए। इनके भी सैंपल लेकर लखनऊ भेज दिये गए हैं। 23 मृतकों के दावेदारों के सैंपल लिए जा चुके हैं। बिथरी चैनपुर थाने के सिपाही विक्रांत और बंटी विशेष वाहक के तौर पर डीएनए सैंपल लेकर लखनऊ रवाना हो गए हैं। श्री कृष्ण के बेटेे मनोज ने अपनी मां की हादसे में मौत होने का दावा किया है। इस तरह 24 वीं मृतका वही बताई जा रही है। मनोज बृहस्पतिवार को बरेली पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को मनोज का सैंपल लिया जाएगा। प्रशासन के मुताबिक अब तक की छानबीन में सभी मृतक हिंदू समाज से हैं। इससे उनके सामूहिक अंतिम संस्कार के लिए सहमति बनाए जाने की कोशिश होगी। सिटी मजिस्ट्रेट यूपी सिंह ने बताया कि मनोज का डीएनए सैंपल बृहस्पतिवार को लेकर फोेरेंसिक लैब भेजा जाएगा।   
विज्ञापन


आज लिए गए इनके डीएनए सैंपल 
मृतक                                            परिजन (मृतक से रिश्ता)
चंद्रभान उर्फ नंदन, कर्नलगंज गोंडा    श्री बिरजू (पुत्र)
तरुण, कर्नलगंज गोंडा                    श्री बिरजू (भाई)
अमित सिंह, कादीपुर वजीरगंज गोंडा    चंदन सिंह (पिता)
छोटेलाल, उमाशंकर, निशा देवी, दीपक
चकदवा केलवा नाहर, गोंडा                रामचंद्र सिंह (भाई)
त्रिवेणी कगरावा खखुपुर गोंडा            जीवन लाल (भाई)
राजन यादव वेशेसवरगंज बहराइच    रामदयाल यादव (पुत्र)

विक्टोरिया पार्क मेरठ में हुए अग्निकांड की तर्ज पर शवों का डिस्पोजल करने की बात की जा रही थी। वहां अग्निकांड में तमाम लोगों की जलकर मौत हो गई थी।  

हादसे में मरने वाले सभी शवों के दावेदारों का पता लग गया है। सभी के सैंपल लेकर डीएनए टेस्ट कराया जा रहा है। शवों को ज्यादा दिन रखना ठीक नहीं है। बृहस्पतिवार को सहमति बनाकर शवों के अंतिम संस्कार कराने की कोशिश की जाएगी- पीवी जगनमोहन, कमिश्नर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें