फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारातियों से भरी बस पलटी, दो की मौत, 22 घायल

Mon, 18 Jul 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली/रामनगर। सिरौली के केसरपुर गांव से देर रात अलीगंज लौट रही बारातियों से भरी बस आंवला रोड रसूलपुर तिराहे के मोड़ पर बेकाबू होकर सड़क किनारे खाई में पलट गयी। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 22 बाराती घायल हो गए। इन घायलों में 10 की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। कस्बा अलीगंज में रहने वाले अफजल के बेटे अजमल की बारात रविवार को सुबह सिरौली के गांव केसरपुर के पुत्तन खां के घर गई थी। शादी की रस्म पूरी होने के बाद बारातियों से भरी बस रात करीब नौ बजे केसरपुर गांव से रवाना हुई। बस जैसे ही रसूलपुर तिराहे के पास पहुंची, सामने से ट्रैक्टर-ट्राली आ गई। ट्रैक्टर-ट्राली की बस में साइड लग गई। इसके बाद बस बेकाबू होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। बस का ड्राइवर सर्वेश कुमार और वसीम नाम का बाराती के नीचे दब गए। आंवला नगर पालिका की जेसीबी मंगाकर दोनों को बाहर निकाला गया। वसीम की जिला अस्पताल लाते समय मौत हो गई। इसी बीच सूचना दिए जाने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बुंदन, इजहार, फुरकान, सलीम, जमील, शकील, ग्यासुद्दीन, अजीम, कामरान, मोमिन आदि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में घायलों में से एक और की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक बृजराज सिंह ने बताया कि वसीम और चालक बस के नीचे दब गए थे। इनमें से ही किसी की मौत हुई होगी। बस को चौपुला चौराहे से किराए पर लिया गया था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें