फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी को परेशान करता था इसलिए मार दिया

Mon, 18 Jul 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिथरी चैनपुर के तय्यतपुर गांव के 22 वर्षीय अनुराग मोहन उर्फ आदेश पटेल की हत्या उसी के गांव के शिवकुमार उर्फ शिब्बा ने  अपने रिश्तेदार की मदद से की थी। शिव कुमार ने बताया कि अनुराग उनकी बेटी को परेशान करता था। कई बार मना भी किया, लेकिन वह नहीं माना इसलिए गोली मारकर जान ले ली। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन

एसपी सिटी समीर सौरभ ने पुलिस लाइंस में पत्रकारों को बताया कि बीस अप्रैल को तय्यतपुर के वीरेंद्र कुमार के बेटे अनुराग मोहन की उसी के आंगन में गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसके पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा लिखा गया था। विवेचना के दौरान गांव के शिव कुमार उर्फ शिब्बा और उसके फुफेरे भाई हरिओम उर्फ बिट्टन निवासी ग्राम मुसराहा, थाना बरखेड़ा, पीलीभीत के नाम सामने आए थे। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी थी। सोलह जुलाई को पुलिस ने कमुआ तिराहे से शिवकुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा भी बरामद हो गया है।
शातिर है शिव कुमार
एसओ कमल सिंह यादव ने बताया कि शिव कुमार शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ थाना बिथरी चैनपुर में लूट, डकैती और हत्या के आठ मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की भी गई थी। खुलासा करने वाली टीम में उप निरीक्षक जावेद खान, एचसी सतीश चंद्र सिपाही अमित कुमार और अखिलेश कुमार शामिल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें