फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइनीज मांझे के वार से टैगोर कॉलेज की प्रिंसिपल लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। श्यामगंज फ्लाईओवर पर चायनीज मांझे से एक और हादसा हो गया। सुबह स्कूटी पर स्कूल जा रही आरएन टैगोर इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल रीना जौहरी के गले में मांझा उलझा तो उनकी नाक और आंख के पास गहरे जख्म हो गए। घायल होने के बाद उन्हें पास ही एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनकी चेहरे पर 18 टांके लगाने पड़े।
विज्ञापन

रीना जौहरी डेलापीर इलाके की कृष्णायन कॉलोनी में रहती है। सुबह वह स्कूटी से स्कूल जाने को निकली थीं कि श्यामगंज पुल पर चाइनीज मांझे का शिकार हो गईं। पीछे आ रहे उनकी ही कॉलोनी के अमन गंगवार ने उन्हें बुरी तरह घायल देखा तो स्टेडियम रोड पर एक अस्पताल में ले गए जहां उनके जख्मों पर टांके लगाए गए। आंख पर हुए घाव की जांच के लिए नेत्र रोग विशेषज्ञ को भी बुलाना पड़ा। आंख में चोट गहरी जरूर पाई गई, लेकिन बड़ा नुकसान होने से बच गया।
सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुई वायरल
लहूलुहान हुईं रीना जौहरी की तस्वीरों को उनके परिवार के लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया जिसके बाद अस्पताल में बड़ी संख्या में स्टाफ और परिवार के लोग पहुंचे। सोशल मीडिया पर लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया भी व्यक्त की। परिवार के लोगों का कहना है कि पुल पर मांझे से घायल होने के बाद तमाम हादसों के बावजूद प्रशासन कोई कारगर योजना क्यों नहीं बनाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें