फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईए की छापेमारी के डर से दूसरे दिन भी व्यापारियों में खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

बुधवार को संदिग्ध आतंकी सुहैल को लेकर अमरोहा पहुंची एनआईए की कार्रवाई से दूसरे दिन भी व्यापारियों में खलबली मची रही। गुरुवार को भी रज्जाक बाजार और हसनपुर में एनआईए और सुहैल की चर्चा होती रही। दुकानदारों को डर सता है कि कहीं एनआईए ने उन्हें पूछताछ के लिए दिल्ली न बुला ले।
विज्ञापन

26 दिसंबर को आईएसआईएस के नए मॉड्यूल का पर्दाफाश करने के बाद एनआईए ने अमरोहा में तीन बार छापेमारी की है। पहले दिन नगर और सैदपुर इम्मा गांव में 5 ठिकानों पर छापा मारकर सरगना संदिग्ध आतंकी सुहैल सहित चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद एक और दो जनवरी को भी एनआईए ने छापामारी की। वहीं बुधवार को टीम सुहैल को साथ लेकर आई। टीम ने रज्जाक बाजार में इलेक्ट्रानिक्स की तीन दुकानों पर छापामारी की। वहीं हसनपुर में सराफ की तीन दुकानों पर छापा मारा। एनआईए ने दुकानदारों से पूछताछ की। एनआईए की इस कार्रवाई से दुकानदार खौफजदा है। व्यापारियों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

एनआईए ने इनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध तमंचे, पिस्टल, बम, टाइमर, देशी रॉकेट लांचर और भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें