फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस फेसबुक आईडी के सहारे थी दौलत गिरि की तलाश, वह फर्जी निकली

Thu, 13 Dec 2018 11:33 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिस फेसबुक आईडी के सहारे पुलिस साध्वी प्रकरण में आरोपी दौलत गिरि को हरिद्वार, प्रयागराज सहित कई शहरों में ढूंढती रही, वह आईडी फर्जी निकली। अब उस फेसबुक आईडी की वास्तविकता जानने के लिए पुलिस उसे फेसबुक मुख्यालय कैलिफोर्निया भेजेगी।
विज्ञापन

दरअसल पुलिस के सामने तिलहर की साध्वी प्रकरण के मामले सच्चाई तक पहुंचने के लिए दौलत गिरि का मिलना बहुत जरूरी है क्योंकि 23 नवंबर को आग से झुलसी अवस्था में साध्वी कोयल गिरि उर्फ सीमा वर्मा का जो वीडियो वायरल हुआ था, उसमें जमीन संबंधी विवाद के साथ ही दौलत गिरि का नाम भी लिया जा रहा है। दौलत गिरि पर सीमा का आरोप था कि वह आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए बदनाम करने की धमकी दी। घटना के बाद साध्वी की मां ने सीधे तौर पर तिलहर के व्यापारी पंकज गुप्ता, सुशील बाबू गुप्ता, अनिल गुप्ता और अनुराग गुप्ता पर साध्वी को जलाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी और दौलत गिरि को आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट में शामिल किया गया। पुलिस की शुरुआती जांच व्यापारियों की घटना के समय लोकेशन तलाशने की रही और इसके बाद दौलत गिरि की तलाश शुरू हुई। जब दौलत गिरि का पता नहंीं लगा तो पुलिस ने उसकी फेसबुक आईडी को भी खंगाला, जिसमें कुछ आपत्तिजनक मेसेज मिल गए, तो कुछ डिलीट मिले। इस वजह से पुलिस को फेसबुक के जरिये भी उसका सुराग नहीं मिल पा रहा है। इसी वजह से पुलिस अब कैलिफोर्निया (अमेरिका) की मदद लेगी। इंस्पेक्टर अशोकपाल के अनुसार फेसबुक से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद दौलत गिरि का मोबाइल नंबर मिलने में आसानी होगी। उस तक पहुंचा आसान हो जाएगा।

बीस दिन बाद भी पुलिस को दौलत गिरि की शक्ल तक नहीं मालूम
साध्वी प्रकरण में पुलिस की अभी तक की जांच दिशाविहीन साबित हो रही है। क्योंकि जब पुलिस के पास दौलत गिरि की एक भी शिनाख्त सही नहीं है। तो वह किस आधार कई शहरों के मठ मंदिरों में उसे तलाश रही है। बीस दिन बाद दौलत गिरि का हुलिया और शक्ल तक नहीं मालूम। ये अलग बात कि पुलिस यह तर्क दे रही है कि इस मामले में साध्वी के परिजनों ने भी उसे कोई ठोस जानकारी मुहैया नहीं कराई। लेकिन पुलिस ने भी साध्वी के जीते जी दौलत गिरि का सच जानने की कोशिश नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें