मासूम बच्चियों के साथ अश्लीलता थमने का नाम नहीं ले रही है। अब सैनिक कॉलोनी में रहने वाले 10वीं के छात्र पर पड़ोस की चार साल की बच्ची के साथ अश्लीलता करने का आरोप लगा है। पीड़ित परिवार के थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस ने नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
सैनिक कॉलोनी में दो परिवार किराये पर आसपास रहते हैं। एक परिवार में चार साल की बच्ची है, आरोप है कि पड़ोसी के 10वीं में पढ़ने वाले छात्र ने बृहस्पतिवार दोपहर बच्ची के साथ अश्लीलता की। बच्ची ने अपनी मां को वाकया बताया तो उन्होंने अपने पति को बेटी के साथ हुई घटना की जानकारी दी। इसके पति-पत्नी शिकायत करने आरोपी छात्र के घर पहुंचे तो दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना पर यूपी 100 पुलिस दोनों परिवारों को इज्जतनगर थाने लेकर आई। शुक्रवार को आरोपी छात्र और उसके पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। आरोपी छात्र को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।