फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्री में धमाके के मामले में तहरीर देने नहीं आ रहा परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज (बरेली)। स्थानीय वीएन इंड्रस्टी में धमाके के मामले में कल तक प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाकर सवालों की बौछार करने वाले परिजन अब शांत हैं। तीसरे दिन भी थाने में कोई तहरीर देने नहीं पहुंचा। माना जा रहा है कि प्रबंधन ने इन्हें शिकायत न करने के लिए राजी कर लिया है।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम फैक्टरी में गैस रिफिलिंग के दौरान ऑक्सीजन सिलिंडर फटने से वहां काम कर रहे कर्मचारी शाहजहांपुर निवासी शैलेंद्र्र पांडेय की मौत हो गई थी। इस दौरान फैक्टरी परिसर की अच्छी तरह सफाई की जा चुकी है। अगर अब जांच होती भी है तो कोई साक्ष्य मिलने की गुंजाइश कम है। सूत्र बता रहे हैं कि मुआवजे की राशि को लेकर भी रस्साकशी चल रही है। परसाखेड़ा चौकी इंचार्ज दानवीर सिंह का कहना है कि अब तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलेगी तो पुलिस रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई करेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें