फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी गाड़ी में बैठाने के बहाने 25 हजार की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सेटेलाइट चौराहे पर अपने घर सीतापुर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे मेहनतकश से दो ठगों ने उसकी कमाई के 25 हजार रुपये ठग लिए। उसे कम किराये में सीतापुर पहुंचाने का झांसा देकर रुपये पैकेट में रखवा दिए और फिर पैकेट बदलकर निकल गए। सेटेलाइट पुलिस बूथ पर मौखिक शिकायत करने के बाद पीड़ित किराये का जुगाड़ करके सीतापुर चला गया।
विज्ञापन

सीतापुर के थाना उलेसा के गांव सगनपुर निवासी गंगाराम रामपुर की एक फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं। वह रामपुर से घर जाने के लिए रोडवेज बस से बरेली आए। सेटेलाइट स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहे थे। गंगाराम के मुताबिक एक युवक बाइक से उनके पास आया और पूछा कहां जाना है। उन्होंने सीतापुर जाने की बात कही तो बोला- उनकी सरकारी गाड़ी भी वहीं जा रही है, कम किराये में पहुंचा देंगे। युवक ने उन्हें बाइक पर बैठा लिया और सतीपुर चौराहे की ओर ले गया। वहां दूसरा युवक मिला। पहले ने बताया कि यही ड्राइवर हैं, जो लेकर जाएंगे। फिर कहा कि रास्ते में ज्यादा नकद रुपया पास रखना सही नहीं है, अगर ज्यादा रकम है तो इस लिफाफे में करके रख लें। गंगाराम ने जेब से 25 हजार रुपये निकालकर उस लिफाफे में रख लिए। बातों-बातों में ठगों ने लिफाफा बदल दिया। फिर कहा कि गाड़ी लेकर आते हैं, यहीं खड़े रहो। दोनों बाइक से एक गली में चले गए। काफी देर तक नहीं लौटे तो गंगाराम घबरा गया। उसने लिफाफा खोला तो उसमें कागज भरे थे। वहां से गंगाराम सेटेलाइट आए। यहां लोगों को अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। लोगों की मदद से किराये की व्यवस्था करके घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें