फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में पुलिस ने दबोचे दो तस्कर, 775 पेटी शराब बरामद

Sat, 11 Aug 2018 07:33 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच ने मुठभेड़ में दो तस्करों को दबोचकर ट्रक से 775 पेटी शराब बरामद की है। अरुणाचल प्रदेश में बिक्री के लिए वैध शराब पंजाब से तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही थी। शराब की क्वालिटी देखकर पुलिस उसके मिलावटी होने की आशंका जता रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात क्राइम ब्रांच और कोतवाली पुलिस ने बरेली क्लब के पास घेराबंदी कर पंजाब नंबर के ट्रक को पकड़ा। ट्रक में मुर्गीदाना की बोरियां लगी थीं, जब उन्हें हटाया गया तो अंदर शराब की 775 पेटी निकलीं। क्रेजी रोमियो ब्रांड की यह शराब अरुणाचल प्रदेश में बिक्री के लिए वैध थी लेकिन उसे पंजाब से तस्करी कर बिहार ले जाया रहा था। पकडे़ गए तस्करों की पहचान पंजाब के जिला मानसा, थाना चीनीर के गांव फत्ता मालोका निवासी सिकंदर सिंह और बिट्टू सिंह के रूप में हुई। उनके कब्जे से एक तमंचा भी बरामद किया गया है। पुलिस का दावा है कि पकड़ने के दौरान शराब तस्करों ने फायरिंग कर भागने की कोशिश की। वहीं शराब की पैकिंग की क्वालिटी देखकर पुलिस उसके मिलावटी होने की आशंका जता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें