फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

.. तो यह शादी भी नहीं हो सकती

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरनिया/क्योलड़िया। धोखेबाज प्रेमी की शादी रुकवाने के लिए युवती ने जमीन-आसमान एक कर दिया। दो थानों की पुलिस को लेकर वह शादी समारोह में पहुंच गई और हंगामा खड़ा कर दिया। इसके बाद प्रेमी की नववधू और उसके अपने पिता के साथ थाने में उसकी पंचायत भी हुई। इस बीच शादी के सारे कार्यक्रम घंटों तक रुके रहे, लेकिन आखिरकार पुलिस ने शादी रोकने से हाथ खड़े कर दिया। इसके बाद प्रेमी को चैन से न रहने देने की धमकी देकर आंखों में आंसू लिए वह अपने घर लौट गई।
विज्ञापन

देवरनिया इलाके के एक युवक का पढ़ाई के दौरान बहेड़ी की युवती से प्रेमप्रसंग हो गया था। दोनो भोजीपुरा के एक संस्थान में बीटेक कर रहे थे। लड़का उस दौरान एक साल सीनियर था। अब उत्तराखंड की एक फैक्ट्री के एचआर विभाग में काम कर रही लड़की के मुताबिक उसके प्रेमी ने शादी का झांसा देकर उसका दो साल तक यौन शोषण किया। शादी न करने पर उसने 24 मई 2018 को उसने थाना देवरनिया में रिपोर्ट भी दर्ज करा दी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजकर चार्जशीट लगा दी। इस बीच प्रेमी की ओर से उसे बिना दहेज शादी और अपनी संपत्ति का एक चौथाई हिस्सा उसके नाम करने का आश्वासन दिया गया तो उसने अदालत में उसके पक्ष में शपथपत्र दे दिया जिस पर उसे जमानत मिल गई।
युवती के मुताबिक इसके बाद उसका प्रेमी फिर मुकर गया। खुंदक में उसने उसके कई जगह से आए रिश्ते भी नहीं होने दिए। अब चुपचाप अपनी शादी क्योलड़िया से तय कर ली। उसे जब पता लगा कि मंगलवार को प्रेमी की बरात क्योलड़िया जा रही है तो उसने थाना बहेड़ी जाकर शादी रुकवाने को कहा। पुलिस ने नहीं सुनी तो उसने एसएसपी को फोन कर दिया। एसएसपी के आदेश पर सीओ बहेड़ी ने थाने से एक दरोगा और सिपाही के साथ लड़की को क्योलड़िया भेजा। शाम से रात साढ़े 11 बजे तक लड़की को क्योलड़िया थाने में बैठाए रखा गया। यहां लड़के और नई दुल्हन के पिता भी पहुंचे। लड़की ने उनसे भी साफ कहा कि वह अपनी जिंदगी से खेलने वाले उनके बेटे को सजा दिलाकर दम लेगी। देर रात पुलिस ने शादी रोकने से हाथ खड़े कर दिए और लड़के के परिवार वालों को भी छोड़ दिया। लड़की को भी पुलिस के साथ बहेड़ी भेज दिया गया।
विज्ञापन


पहले शादी कर चुकी युवती ही पति की दूसरी शादी रुकवा सकती है अन्यथा यह संभव नहीं है। यह मामला दूसरी तरह का है। यौन उत्पीड़न के मामले में केस चल रहा है, इसका फैसला लड़की के पक्ष में आया तो प्रेमी को जेल भेज देंगे। शादी रुकवाने का कोई औचित्य नहीं है। - डॉ, संसार सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें