फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉपिंग वेबसाइट पर डीलर ढूंढकर करते थे ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट के जरिए डीलरों से संपर्क कर उनसे उपकरण उधार लेकर फरार हो जाने वाले दो दोस्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, इनके पास से लाखों रुपये के डिजिटल कैमरे और कई फर्जी यूआईडी बरामद हुई हैं। पुलिस अब इनके बाकी साथियों की तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन

प्रेमनगर थाने में कुछ दिन पहले किला क्षेत्र के जसौली निवासी मोहम्मद वसी और मलूकपुर निवासी रुमान बेग के खिलाफ कैमरा उधार लेकर फरार हो जाने का आरोप लगाते हुए त्रिशूल एनक्लेव निवासी राना प्रताप ने शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को क्षेत्र में सेलेक्शन प्वाइंट चौराहे के पास से पकड़ा था। पुलिस के मुताबिक, इनके पास से लाखों रुपये के सात डिजिटल कैमरे बरामद हुए। साथ ही कई फर्जी नाम पते वाली यूआईडी भी बरामद हुईं। पूछताछ में दोनों ने बताया कि डीलर को कुछ रुपये एडवांस देकर पहले भरोसा बनाते थे फिर कैमरा लेकर गायब हो जाते थे। आरोपी रामपुर, मुरादाबाद, दिल्ली समेत कई शहरों के डीलरों को ठग चुके हैं। इनसे बरामद कैमरे और उनमें लगे लैंसों की कीमत करीब साढ़े चार लाख रुपये बताई जा रही है। साथ ही पुलिस ने अलग-अलग नाम पते वाली कई यूआईडी भी बरामद की हैं।

सिर्फ जान-पहचान वालों को कैमरे बेचते थे
दोनों आरोपियों ने बताया कि पकडे़ जाने के डर से सिर्फ जान-पहचान वालों को ही कैमरे बेचते थे। फोटोग्राफरों को भी कैमरे किराए देते थे। पुलिस इनके नेटवर्क से जुड़े और लोगों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें