फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई अफसर बनकर केमिकल व्यापारी के मुंशी से डेढ़ लाख उड़ाये

Sun, 01 Jul 2018 12:55 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
गंगापुर स्थित मोर बिल्डिंग के पास व्यस्त बाजार में बदमाशों ने सीबीआई अफसर बनकर केमिकल के एक थोक व्यापारी के मुंशी से डेढ़ लाख रुपये उड़ा लिए। मुंशी को वारदात का पता तब चला, जब बदमाशों के जाने के बाद शक होने पर उसने राजरानी किराना स्टोर में अपना बैग चेक किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाजार में सर्च अभियान भी चलाया लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला। पुलिस बदमाशों का पहला सुराग सीसी कैमरों से मिला है।
विज्ञापन

जनकपुरी निवासी कुमार ट्रेडर्स फर्म के मालिक नवीन मेहरोत्रा का गंगापुर में कार्यालय है। शनिवार सुबह 10:45 बजे उन्होंने मुंशी किशन गोयल निवासी कर्मचारी नगर को 206500 रुपये एचडीएफसी की कॉलेज ब्रांच शाखा में जमा करने के लिए दिए। किशन ने रुपये काले रंग के पिट्ठू बैग में रख ली और पैदल ही बाजार से होते हुए बैंक की तरफ चल दिए। राजरानी किराना स्टोर के पास पहुंचे तो जींस-शर्ट पहने दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। इनमें से एक युवक काले रंग की बाइक पर बैठा था, जबकि दूसरा उसके पास खड़ा था।

‘बैग में क्या स्मैक की पुड़िया लेकर जा रहे हो’
युवकों ने खुद को सीबीआई अफसर बताया। कहा- एसएसपी के आदेश पर आपरेशन ब्राउन चल रहा है। बैग में क्या स्मैक की पुड़िया लेकर जा रहे है। बैग दिखाओ। यह कहकर दोनों ने बैग ले लिया और चेन खोलकर उसकी जांच करके वापस कर दिया। मुंशी बैग लेकर थोड़ा आगे बढ़े तो दोनों फिर आ गए। बोले- बैग में स्मैक की पुड़िया होने की पक्की सूचना है। घबराकर मुंशी ने फिर बैग चेक कराया। इसके बाद दोनों युवक चले गए। मुंशी को कुछ शक हुआ तो उसने राजरानी किराना स्टोर में जाकर बैग जांचा तो उसमें से 145500 रुपये गायब थे।
विज्ञापन


आए दिन वारदातों से व्यापारियों में गुस्सा
इस वारदात से कुछ महीने पहले माधोबाड़ी में एक व्यापारी के मुंशी के सिर पर डंडा मारकर बदमाशों ने 13 लाख रुपये लूट लिए थे। पुलिस आज तक इस वारदात का खुलासा नहीं कर सकी है। इसके बाद एक व्यापारी की गद्दी पर धावा बोलकर बदमाश 3.5 लाख रुपये लूट ले गए थे। पुलिस इनका भी पता नहीं लगा सकी है। आज एक और वारदात होने के बाद व्यापारियों में बारादरी पुलिस के प्रति बेहद गुस्सा है।

मुंशी के पीछे जाते संदिग्ध नजर आए
पुलिस को सीसी कैमरा में एक बाइक पर दो युवक नजर आए हैं, जोकि मुंशी के पीछे जा रहे है। वहीं एक और फुटेज में दो युवक टहलते हुए नजर आए है। देर रात सभी होटलों में चेकिंग कराई गई कि किस होटल में वह रुके थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें