फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आया बाइक लेकर पटरी क्रास करता डेयरी कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर की एक डेयरी का कर्मचारी बाइक लेकर चौपुला क्रासिंग के पास पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे युवक उछलकर पत्थरों पर जाकर गिरा और रात भर बेहोश पड़ा रहा। सुबह पांच बजे पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

भमोरा में सिरोही निवासी जमाल जोगी नवादा में किराये पर रहकर चक महमूद की डेयरी पर काम करता है। शनिवार को वह बीमार मां को देखने गांव गया था। वहां से रात में बाइक पर चावल का बोरा रखकर लौट रहा था। चौपुला ओवरब्रिज से जाने की बजाय वह धोखे में नीचे के रास्ते पर चला गया। वहां बंद क्रासिंग को पार करने की कोशिश कर रहा था। कब ट्रेन आ गई ? उसे पता नहीं। ट्रेन की चपेट में आकर वह दूर जा गिरा और सिर एक बड़े पत्थर में लगने से बेहोश हो गया। उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई। रात भर वहीं पड़ा रहा। सुबह पहुंची पुलिस ने उसे भर्ती कराया। वहीं, डॉक्टरों का कहना था कि जमाल काफी नशे में था। मगर नशा किस तरह का था, ये पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें