फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएसडी होलोग्राम लगी 88 पेटी शराब पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। रानीपोखरी पुलिस ने शराब तस्करी के गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए उनके पास से 88 पेटी (1056 बोतल) शराब बरामद की है। हरियाणा से लाई जा रही शराब की बोतलों पर तस्कर आर्मी कैंटीन का फर्जी होलोग्राम लगाकर पहाड़ों में सप्लाई करने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने पांचों के खिलाफ आबकारी अधिनियम तथा फर्जीवाड़ा में मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि पुलिस टीम ने रविवार की सुबह पांच लोगों को मनइच्छा देवी मंदिर मार्ग से अंग्रेजी शराब के विभिन्न ब्रांडों के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान पवन कुुमार मल्होत्रा पुत्र कश्मीरी उम्र 34, निवासी सी 200 एएफएफबीपी हरी नगर घंटाघर नई दिल्ली, भगत सिंह पुत्र रामलाल उम्र 30 वर्ष, निवासी समसद थाना पनवाड़ी चौक जिला पलवल हरियाणा, शिवम पुत्र उमाशंकर उम्र 26, निवासी डीएलएफ तीन गुड़गांव हरियाणा, दीपक शर्मा पुत्र स्व. हरिश्चंद्र शर्मा उम्र 32, निवासी मलना टाउन थाना फटा यू- चौक गुड़गांव हरियाणा, सुशील कुमार पुत्र वेद प्रकाश उम्र 37, निवासी अर्जुन नगर गुड़गांव हरियाणा के रूप में हुई है। पांचों आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने आबकारी अधिनियम तथा फर्जीवाड़ा में मुकदमा दर्ज किया है।

पहाड़ी क्षेत्रों में थी तस्करी की योजना
पकड़े के पांचों लोगों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह इस शराब को पहाड़ी क्षेत्रों में बेचने को ले जा रहे थे। उन्होंने बताया कि उन्हें शराब की खेप ऋषिकेश में किसी व्यक्ति को देनी थी। तय जगह पर पहुंचने से पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। तस्करों के मुताबिक वह हरियाणा के गोदामों से सस्ती दरों में शराब खरीदकर आर्मी कैंटीन का होलोग्राम लगाते हैं, इसके बाद ऋषिकेश सहित पहाड़ी क्षेत्रों में महंगे रेटों पर शराब को बेच देते हैं।
विज्ञापन


संदिग्ध लग्जरी कारों में तस्करी का कारोबार
पुलिस ने बताया कि आरोपी शराब की सप्लाई के लिए लग्जरी गाड़ियों का इस्तेमाल करते थे। आरोपियों के कब्जे से आई-20 कार में 10 पेटी अंग्रेजी शराब, होंडा सिटी कार से 45 पेटी, सैंटरो कार से 30 पेटी और एक प्लास्टिक की पन्नी में 12 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि बरामद शराब की खेप की अनुुमानित कीमत तीन लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें