फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेला ड्यूटी में लगी महिला सिपाहियों से छेड़छाड़, मारपीट

Wed, 17 Oct 2018 12:37 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर के रामलीला मेले में ड्यूटी कर रहीं दो महिला सिपाहियों से बाइक सवार शोहदों ने अश्लील हरकर करते हुए छेड़छाड़ कर दी। विरोध पर आरोपियों ने सिपाहियों की पिटाई शुरू कर दी। शोर पर भीड़ जमा होने पर आरोपी बाइक छोड़ भाग गए। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिशें तेज कर दी है।
विज्ञापन

बीसलपुर में रामलीला मेला चल रहा है। हर साल की तरह एक तरफ महिलाओं के लिए मीना बाजार लगाया गया है। जहां पर महिलाओं की भीड़ रहती है। मंगलवार रात को यहां पर बीसलपुर और बरखेड़ा थाने की एक-एक महिला सिपाही को ड्यूटी पर लगाया गया था। यह इलाका सुनसान में पड़ता है। सफेद कलर की अपाचे बाइक पर सवार दो शोहदों ने ड्यूटी कर रही महिला सिपाहियों को पकड़ लिया और अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ कर दी। यही नहीं जब दोनो सिपाहियों ने विरोध किया तो उनकी पिटाई लगा दी। सिपाहियों के शोर पर लोग जमा होने लगे। इस पर आरोपी बाइक छोड़कर भाग गए। घटना की सूचना कोतवाली दी गई। इस पर कोतवाल माधो सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और जानकारी जुटाई। दोनो महिला सिपाहियों ने संयुक्त तहरीर पुलिस को दी है। कोतवाल ने बताया कि बाइक कब्जे में लेकर आरोपियों के बारे में जानकारी की जा रही है। कुछ जगहों पर दबिश दी गई है। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें