फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साली संग देख विरोध किया तो पत्नी को मार डाला

Sat, 09 Jun 2018 02:03 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
murder
विज्ञापन
 साली संग देखकर विरोध करने की सजा एक नवविवाहिता को जान देकर चुकानी पड़ी। पति ने उसकी तकिए से गला दबाकर हत्या कर दी। इस मामले में पहले साली की भूमिका पर भी सवाल उठे पर देर रात मृतका के भाई ने बहनोई के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट करा दी। गांव पहुंचे अधिकारियों ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। शव का शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

बदायूं के दातागंज थाना क्षेत्र के गांव पलिया गूजर निवासी सुरजीत की शादी 18 अप्रैल को नवाबगंज के गांव जिगनिया निवासी मैकूलाल की बेटी सुमन से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही सुरजीत की नजर सुमन की छोटी बहन प्रिया पर थी। वह अक्सर ससुराल में रुकने लगा। डेढ़ माह में ही कई बार प्रिया को अपने घर बुला ले गया। हाल ही में कई दिन प्रिया वहां रुककर आई थी। मंगलवार को सुरजीत ने सुमन से उसके मायके जिगनिया चलने को कहा। सुमन को जीजा-साली की दोस्ती की भनक लग चुकी थी, इसलिए मना कर दिया। फिर भी सुरजीत उसे जिगनिया गांव ले आया। यहां शुक्रवार शाम चार बजे सुमन पड़ोसी के घर चली गई। सुमन की मां कुसुम एक कमरे में आराम कर रही थीं। इसी बीच सुमन लौटी और दूसरा कमरा खोला तो वहां सुरजीत और प्रिया को साथ देखकर भड़क गई। आरोप है कि इसके बाद सुरजीत ने तकिया से मुंह दबाकर और गले में दुपट्टा कसकर उसकी हत्या कर दी। इस मामले में देर रात सुरजीत के साले प्रमोद कुमार ने उसके खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट करा दी। कहा कि सुरजीत की उनकी छोटी बहन प्रिया से दोस्ती थी जिसका सुमन विरोध करती थी। इसी बात से नाराज होकर सुरजीत ने उसकी हत्या कर दी। देर रात सीओ पीतमपाल सिंह और इंस्पेक्टर दलवीर सिंह ने गांव जाकर सुरजीत को हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आए।
वर्जन
परिवारवालों से मिली जानकारी के मुताबिक जीजा-साली की दोस्ती सुमन को पसंद नहीं थी। उसने विरोध किया तो सुरजीत ने उसकी हत्या कर दी। तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट लिख ली है। घटना में कोई और दोषी होगा तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।- दलवीर सिंह, प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज
विज्ञापन

00000000000
पिता ने सुरजीत के खिलाफ तहरीर देकर वापस ली
सनसनीखेज हत्याकांड को लेकर जहां गांव में तरह तरह की चर्चाएं थीं वहीं देर रात तक तहरीर देने और बदलने का क्रम जारी रहा। पुलिस की सूचना पर दातागंज से आए सुरजीत के पिता रामेश्वर ने सार्वजनिक रूप से अपने बेटे के बारे में बुराभला कहा और मांग की कि बहू की हत्या करने की उसे सख्त सजा दी जाए। रात सात बजे गांव में उन्होंने सीओ से कहा कि सुरजीत ने सुमन की हत्या की है। इसमें प्रिया का भी दोष है। वह दोनों के खिलाफ रिपोर्ट कराएंगे। सीओ ने उनसे तहरीर देने को कहा तो उन्होंने घंटे भर में तहरीर दे दी। बेटे के खिलाफ बाप की ओर से तहरीर आई तो एकबारगी अधिकारी भी हैरत में पड़ गए और सुरजीत को पकड़कर कोतवाली ले आए। इस बीच दो घंटे में रामेश्वर ने तहरीर वापस ले ली। वह अपने बयान से भी पलट गए। कहा कि बेटे ने गलती की है जिस पर उसके ससुराली उसके खिलाफ रिपोर्ट करा रहे हैं। वह अलग से रिपोर्ट कराकर क्या करें, बेटे ने गलती की है तो वही भुगतेगा। देर रात रिपोर्ट कराने वाले सुमन के बड़े भाई प्रमोद कुमार ने बताया कि जीजा सुरजीत उसकी छोटी बहन से शादी करना चाहते थे। शायद इसीलिए उन्होंने सुमन की हत्या कर दी। वह सुरजीत पर कार्रवाई कराएंगे। बहन प्रिया पर लग रहे आरोपों के बाबत प्रमोद ने चुप्पी साध ली।
0000
शांत थी प्रिया, बहन का चेहरा भी नहीं देखा
मृतका की छोटी बहन प्रिया के खिलाफ भले ही रिपोर्ट नहीं हुई पर उसकी भूमिका पर सवाल बदस्तूर थे। इंटरमीडिएट की छात्रा है। पुलिस उसे पूछताछ के लिहाज से कोतवाली तक लेकर आई। यहां उसके चेहरे पर न तो मातम के भाव थे और न ही वह परेशान दिख रही थी। उसने बहन का चेहरा भी नहीं देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें