फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़ित को धमका रहे भाजपाई, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के क्वार्सी इलाके की उस युवती ने शुक्रवार दोपहर थाने में हंगामा किया, जिसने आईटीआई शिक्षक पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। युवती का कहना था कि कुछ कथित भाजपा नेता शिक्षक का सपोर्ट कर रहे हैं और उस पर दबाव बनाने के लिए धमकियां दे रहे हैं।

उसे घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी गई है। युवती के हंगामे पर पुलिस ने उसे यह कहकर समझाकर शांत किया कि आरोपी गिरफ्तार कर लिया है और उसे जेल भेजा जा रहा है। तब यह हंगामा शांत हुआ।
विज्ञापन


तीन दिन पहले युवती की ओर से यह मुकदमा क्वार्सी थाने में दर्ज कराया गया था। इस मामले में आरोपी को आईटीआई शिक्षक सतीश निवासी नगला तिकौना को हिरासत में ले लिया था। मेडिकल परीक्षण आदि औपचारिकताओं के चलते आरोपी को जेल नहीं भेजा गया था। इसे लेकर युवती शुक्रवार दोपहर थाने पहुंच गई और हंगामा शुरू कर दिया।

उसका तर्क था कि आरोपी ने उसके साथ धोखा किया है। शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ रखकर दुष्कर्म किया है। ऐसे व्यक्ति का कुछ कथित भाजपाई साथ दे रहे हैं, उसे धमका रहे हैं। दबाव बना रहे हैं।

वहीं जब इंस्पेक्टर ने युवती को समझाया कि आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। तब युवती शांत हुई। दोपहर बाद आरोपी को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


इधर, युवती ने थाने में तहरीर दी है कि वह घर पर अकेली बैठी थी, तभी आरोपी की पत्नी सहित एक दर्जन उसके परिजन, रिश्तेदार मित्रों के अलावा आठ-दस भाजपाई बताने वाले लोग घर में घुस आए और मुकदमा वापस न लेने पर हत्या तक की धमकी दी। इस पर पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें