फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर के साथ फोटो वायरल होने पर विधायक से मांगा स्पष्टीकरण

Fri, 11 May 2018 01:19 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
मढ़ीनाथ में एक हिस्ट्रीशीटर की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में शिरकत करने और हिस्ट्रीशीटर के साथ खिंचाई गईं तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल होने पर विधानसभा अध्यक्ष ने भोजीपुरा विधायक बहोरन लाल मौर्य का जवाब तलब किया है। स्पष्टीकरण देने के लिए विधायक को दो सप्ताह की मोहलत दी गई है। यह तस्वीरें हिस्ट्रीशीटर रमेश मौर्य ने ही आयोजन के बाद फेसबुक पर पोस्ट की थीं।
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर रमेश मौर्य ने 11 मार्च की मौर्य विकास संस्था के बैनर तले मढ़ीनाथ में होली मिलन समारोह का आयोजन किया था। संस्था का अध्यक्ष रमेश खुद है। उसने समारोह में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और भोजीपुरा विधायक बहोरल लाल मौर्य को बुलाया था। दोनों ने न केवल संस्था के कामों की सराहना की थी, बल्कि हिस्ट्रीशीटर रमेश को सम्मानित करते हुए उसे प्रशस्तिपत्र भी दिया था। इस दौरान हिस्ट्रीशीटर रमेश ने केंद्रीय मंत्री और विधायक के कई फोटो भी खिंचाए थे। बाद में रमेश मौर्य ने इन फोटो को फेसबुक पर पोस्ट कर दिया था। इस मामले की शिकायत ऑल इंडिया स्किल्ड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश चंद्र, एडवोकेट नंदिनी पांडेय और डॉ. अनुपमा सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष से की थी। इस पर संयुक्त सचिव अशोक कुमार ने विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश पर विधायक बहोरन लाल मौर्य को आठ मई को पत्र जारी कर दो सप्ताह में स्पष्टीकरण देने के लिए कहा है।

हिस्ट्रीशीटर रमेश का लंबा-चौड़ा है आपराधिक इतिहास
रमेश मौर्य के खिलाफ इज्जतनगर थाने में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। बीते साल अप्रैल में कर्मचारीनगर में एक जमीन पर कब्जेदारी में उसका नाम सामने आया था। पुलिस ने मई में गुंडा एक्ट की कार्रवाई की। इसके बाद उसकी हिस्ट्रीशीट खोल दी गई। दिसंबर में उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट लगाया गया।
विज्ञापन


हिस्ट्रीशीटर रमेश मौर्य से मेरा कोई लेना देना नहीं है। एक समारोह में आमंत्रित था। मैं और संतोष गंगवार एक साथ वहां गए थे। विधानसभा अध्यक्ष की ओर से इस मामले में मेरा पक्ष जानने के लिए पत्र जारी कराने की मुझे जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो जवाब दे दिया जाएगा। - बहोरन लाल मौर्य, भोजीपुरा विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें