फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा कर पैथोलॉजी कर्मचारी से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रामपुर गार्डन स्थित एक पैथोलॉजी लैब में काम करने वाली महिला कर्मचारी से दूसरे समुदाय के युवक ने बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। युवती का आरोप है कि अब शादी के लिए उस पर धर्मांतरण करने का दबाव बनाया जा रहा है। युवती की शिकायत पर एसपी ट्रैफिक कमलेश बहादुर ने कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शाहजहांपुर जिले की एक युवती रामपुर गार्डन स्थित एक पैथोलॉजी लैब में काम करती है। उसके मुताबिक लैब आते-जाते समय रास्ते में एक युवक मिलता था, जो उसका पीछा करता था। एक दिन वह युवती को अगवा कर अपने पुराने शहर स्थित घर ले गया। वहां बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में शादी के लिए धर्मांतरण करने का दबाव डाला। पीड़िता ने मंगलवार को एसपी ट्रैफिक से मामले की शिकायत की। इस पर कोतवाली पुलिस को जांच सौंपी गई है।

आठवीं की छात्रा से छेड़खानी, शोहदा पकड़ा
बरेली। राजीव कॉलोनी की एक आठवीं की छात्रा से कोचिंग जाते वक्त छेड़खानी की गई। छात्रा के शोर मचाने पर पब्लिक ने शोहदे को पकड़ लिया। मंगलवार शाम छह बजे राजीव कॉलोनी की आठवीं की छात्रा कोचिंग जा रही थी, तभी रास्ते में मिले शोहदे ने फब्तियां कसीं और अश्लील हरकतें करने लगा। छात्रा के शोर मचाने पर लोगों ने शोहदे को पकड़कर पीआरवी पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में थाने में दोनों परिवारों के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें