फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मान रही रंजिशन हुई महिला की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मौका-ए-वारदात के हालात तो यही बयां कर रहे थे कि महिला की हत्या दुष्कर्म की कोशिश में नाकाम रहने पर की गई है लेकिन पुलिस घटना को रंजिशन अंजाम दिए जाने की बात कह रही है। घटनास्थल पर लाश से करीब पांच कदम की दूरी पर मृतका की साड़ी पड़ी थी। वहां महिला और कातिल के बीच जमकर संघर्ष हुआ था। महिला ने बचाव में कातिल पर प्रहार भी किए होंगे। अब पुलिस गांव के लोगों के बीच कातिल को तलाश रही है।
विज्ञापन

पुलिस की छानबीन के मुताबिक जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया, कातिल के गांव का ही होना चाहिए। महिला को खेत में अकेला देखकर उसपर हमला किया गया। महिला की दराती भी खेत में ही मिली। लेकिन वह धारदार हथियार नहीं मिला, जिसका इस्तेमाल हत्या के लिए किया गया। अभी यह भी स्पष्ट नहीं हुआ है कि हत्या के बाद लाश को खींचकर मक्का के खेत में ले गये या उसको खींचकर मक्के के खेत में ले जाकर गला रेत दिया। आंवला सीओ सीमा यादव के मुताबिक पुलिस जल्द मामले का खुलासा कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें