फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस वाले भी हेलमेट नहीं लगाते, छह के चालान कटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

दो पहिया वाहन पर चलने वाले पुलिसकर्मियों को हेलमेट नहीं लगाना महंगा साबित हुआ। चौकी चौराहा पर एसपी ट्रैफिक कमलेश बहादुर की मौजूदगी में ऐसे छह पुलिसकर्मियों के चालान काटकर उन्हें हिदायत दी गई कि वह भविष्य में बिना हेलमेट के गाड़ी नहीं चलाएंगे। इस दौरान पुलिसकर्मियों को समझाया गया कि यह अभियान उनकी सुरक्षा के लिए चलाया जा रहा है। दूसरों की सुरक्षा की परवाह करने वाले पुलिसकर्मियों को अपनी सुरक्षा की फिक्र भी करनी चाहिए।
बता दें कि एसपी ट्रैफिक कमलेश बहादुर ने बुधवार को जनपद के सभी थानों और पुलिस लाइंस में निर्देश जारी करवाकर कहा था कि अगर कोई पुलिसकर्मी बिना हेलमेट के गाड़ी चलाता हुआ मिलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद गुरुवार सुबह एसपी ट्रैफिक स्टाफ के साथ चौकी चौराहा पर पहुंचे। बाइक पर बिना हेलमेट चल रहे पुलिसकर्मियों को पकड़कर चालान काटे गए।
विज्ञापन


दिखाया रौब, एसपी को देखकर सहमा सिपाही
एक थाने के सिपाही ने रोके जाने पर यातायात पुलिस के कांस्टेबल से रौब दिखाने की कोशिश की तो यातायात के कांस्टेबल ने कहा कि एसपी साहब खुद खड़े हैं, इसके बाद सिपाही बाइक से उतरकर आया। एसपी ट्रैफिक ने पूछा कि हेलमेट क्यों नहीं लगाते हो, जवाब मिला कि साहब अब लगाकर चलेंगे।
विज्ञापन


चीता पुलिस के हेलमेट भी गायब हुए
शहर में दौड़ने वाली चीता पुलिस को भी एसएसपी आरके भारद्वाज के समय में हेलमेट और जैकेट बांटे गए थे लेकिन अब ये हेलमेट नजर नहीं आते हैं। चीता पुलिस भी बिना हेलमेट के गाड़ी चला रही है। इस अभियान के बाद उन्हें भी हेलमेट लगाकर गाड़ी चलाने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें